मिशन उत्कर्ष: जिला प्रशासन एवं अदाणी फाउंडेशन की साझेदारी से रायपुर में बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार

  रायपुर।रायपुर जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के शासकीय विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के उद्देश्य से जिला प्रशासन के नेतृत्व में तथा अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “मिशन उत्कर्ष” का संचालन किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन जिला कलेक्टर द्वारा किया गया, जबकि समन्वय और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा विभाग ने निभाई। पूर्व में रायपुर जिले की बोर्ड परीक्षा रैंकिंग लगभग 33वें स्थान के आसपास थी। इसे ध्यान में रखते हुए एक डेटा-केंद्रित शैक्षणिक मॉडल तैयार कर जिले के 215 शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में लागू किया गया। इस पहल के तहत कक्षा 10वीं के लगभग 16,100 तथा कक्षा 12वीं के लगभग 13,000 […]

इंटरनेशनल लेबर डेः गौतम अदाणी का लोकल रोजगार, बेहतर जीवन और कामगारों की गरिमा पर ज़ोर

० 50,000 कामगारों के लिए वातानुकूलित आवास, रोज 1 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था अहमदाबाद।अदाणी ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन गौतम अदाणी ने इंटरनेशनल लेबर डे के मौके पर ग्रुप के भविष्य की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि अब कंपनी अपनी प्रगति को सिर्फ प्रोजेक्ट या एसेट्स से नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी पर पड़ने वाले असर से भी मापेगी। इंटरनेशनल लेबर डे के मौके पर ग्रुप के कर्मचारियों और साझेदारों को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप, जो देश के 24 राज्यों में 700 से ज्यादा कार्य स्थलों का संचालन करता है और करीब 4 लाख कर्मचारियों, पार्टनर्स और ठेकेदारों के साथ काम करता […]

कब से शुरू हो रहा ज्येष्ठ मास 2026: इस बार 60 दिन का विशेष संयोग, जानें पूजा, नियम और महत्व

ज्येष्ठ मास का आरंभ 2 मई 2026 से हो रहा है। इस बार यह मास सामान्य एक महीने का नहीं बल्कि पूरे 60 दिनों तक रहेगा। इसका कारण है कि इस अवधि में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) का विशेष संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह समय साधना, दान और पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्येष्ठ मास 2026 कब से कब तक पंचांग के अनुसार: ज्येष्ठ मास प्रारंभ: 2 मई 2026 समापन: 29 जून 2026 अधिक (पुरुषोत्तम) मास: 17 मई से 15 जून 2026   अधिक मास को पुरुषोत्तम मास क्यों कहते हैं अधिक मास को भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। “पुरुषोत्तम” उनका […]

मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

० महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में सदैव रखा जाएगा याद – मुख्यमंत्री साय ० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा है कि मातृशक्ति उनके लिए केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि सृजन, संस्कार और सामर्थ्य की आधारशिला है। इसी भावना के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिलाओं के समग्र विकास और सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें संसद एवं देश की सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण […]

गरियाबंद के देवभोग में बार-बार भूकंप के झटके, आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2:20 बजे धरती हल्की कांपी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पिछले 36 घंटों के भीतर यह तीसरी बार है जब लोगों ने झटके महसूस किए हैं। इससे पहले गुरुवार शाम करीब 7:20 बजे भी कंपन दर्ज किया गया था। एक दिन पहले आए झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 0.7 मापी गई थी। हालांकि सभी झटके हल्के बताए जा रहे हैं और अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रही इस गतिविधि से ग्रामीणों में डर बना हुआ […]

बरगी डैम हादसा—मां-बेटे का दर्दनाक मंजर देख दहल उठा दिल, थम गई सांसें, मगर मां की बाहों से जुदा न हो सका मासूम

जबलपुर। Bargi Dam से सामने आई एक तस्वीर ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। लाइफ जैकेट पहने एक मां और उसके सीने से लिपटा मासूम बेटा—दोनों के शव जब पानी से बाहर निकाले गए, तो यह दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि ममता की वह आखिरी तस्वीर है, जो मौत के बाद भी जिंदा रही। मां आखिरी सांस तक अपने बच्चे को सीने से लगाए रही। अथाह पानी और तेज लहरों के बीच भी दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं हुए। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सामने आया राहत-बचाव टीम के 4-5 सदस्य सुबह के समय कड़ी मशक्कत के बाद मां-बेटे के […]

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में हंगामा, सीएम पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप,सत्ता-विपक्ष में तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप

चंडीगढ़। मजदूर दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार ने आज विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया, जिसमें मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी थी। लेकिन यह सत्र सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे की भेंट चढ़ गया। नेता प्रतिपक्ष ने विशेष सत्र पर उठाए सवाल नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि सरकार बार-बार विशेष सत्र तो बुला लेती है, लेकिन उसका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आता। उन्होंने मांग की कि नियमित विधानसभा सत्र बुलाए जाएं, क्योंकि सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होने से विधायकों को अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का जवाब मुख्यमंत्री भगवंत […]

वाड्रफनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौके पर दर्दनाक मौत

  बलरामपुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना अंबेडकर चौक के पास उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विकास देवांगन के रूप में हुई है, जो चलगली क्षेत्र के बड़का गांव का निवासी था और वाड्रफनगर में एक डिलीवरी कंपनी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, विकास देवांगन सामान की डिलीवरी के लिए बाइक से महेवा की ओर जा रहा था, तभी […]

रायपुर में होगा भव्य उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा के साथ होगा बच्चों का यज्ञोपवीत

रायपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार उपनयन संस्कार (यज्ञोपवीत संस्कार) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 3 मई 2026, रविवार को रायपुर स्थित शंकराचार्य आश्रम, बोरियाकला में आयोजित होगा। परिषद की राष्ट्रीय सचिव यामिनी शर्मा के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में समाज के बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन समिति ने समाज के श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। भोजन व्यवस्था के तहत एक बटुक के साथ चार व्यक्तियों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था […]

एसईसीएल सीवीओ हिमांशु जैन ने मुख्य सतर्कता अधिकारी, एमसीएल का अतिरिक्त प्रभार संभाला

  बिलासपुर। भारतीय रेलवे सेवा (Indian Railway Service of Signal Engineers – IRSSE) के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी श्री हिमांशु जैन ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) में मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। वर्तमान में वे SECLमें CVO के रूप में कार्यरत हैं तथा इससे पूर्व उन्होंने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के CVO का भी अतिरिक्त पदभार सम्हाला है । श्री जैन ने एनआईटी रायपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी में स्वर्ण पदक के साथ स्नातक तथा आईआईटी बॉम्बे से एमटेक उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने वर्ष 2007 में संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 9 प्राप्त कर भारतीय […]