दिल्ली की हवा में जहर: इन इलाकों में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI में सुधार की उम्मीद नहीं!
दिल्ली। दिल्ली में सर्दियों के मौसम में हवा की गुणवत्ता में गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रात 11 बजे 300 के पार चला गया। इसका मुख्य कारण पंजाब और हरियाणा में खेतों में पराली जलाने की घटनाएं मानी जा रही हैं। वायु प्रदूषण पर निगरानी रखने वाली प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) ने बताया है कि शांत हवाओं के कारण भी हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है। दिल्ली की हवा में कितना प्रदूषण? केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने रविवार को शाम 4 बजे दिल्ली का औसत AQI 277 (खराब) बताया। यह लगातार पांचवे दिन खराब वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। AQI शाम […]



