खोली गई दंतेश्वरी मंदिर की 9 दान पेटियां : देवी के दरबार से निकले लाखों रुपये, सोने-चांदी के आभूषण भी मिले

दंतेवाड़ा।दंतेवाड़ा स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की 9 दान पेटियों को खोला गया, जिसमें कुल 19 लाख 44 हजार 483 रुपये नकद दान के रूप में प्राप्त हुए हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, पिछली बार जुलाई 2025 में दान पेटियां खोली गई थीं और करीब छह महीने बाद दोबारा यह प्रक्रिया पूरी की गई है। नकद राशि के अलावा दान पेटियों से बड़ी संख्या में भक्तों के पत्र भी मिले हैं, जिनमें देवी मां से विभिन्न मन्नतें मांगी गई हैं। एक पत्र में सरकारी नौकरी करने वाले भक्त ने कार्यालय से छुट्टियां न मिलने की परेशानी बताते हुए माता से छुट्टी दिलाने की अर्जी लगाई है। वहीं […]

निपाह वायरस पर WHO की राहत भरी रिपोर्ट, भारत में संक्रमण का खतरा बेहद कम

  दिल्ली। भारत में निपाह वायरस के हालिया मामलों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक अहम अपडेट जारी किया है। WHO ने स्पष्ट किया है कि देश में इस वायरस के फैलने का जोखिम बहुत कम है और आम जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। 30 जनवरी को जारी बयान में WHO ने बताया कि भारत में निपाह वायरस के अब तक केवल दो मामले सामने आए हैं, जो पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले तक ही सीमित हैं। संगठन के अनुसार, संक्रमित दोनों मरीजों ने लक्षणों के दौरान किसी भी तरह की यात्रा नहीं की थी, जिससे वायरस के आगे फैलने की संभावना लगभग […]

दूरस्थ व जनजातीय क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

० श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं को मिशन मोड में सुदृढ़ करने के दिए निर्देश रायपुर। नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में आयोजित मुख्य चिकिसा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सिविल सर्जन की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के दूसरे दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, किंतु सरकार की प्राथमिकता अब भी यह सुनिश्चित करना है कि दूरस्थ, वनांचल और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचें। स्वास्थ्य मंत्री ने […]

Kedarnath Dham: केदारनाथ यात्रा के लिए इस बार नई गाइडलाइन, मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध, लगेगा भारी जुर्माना

देहरादून। आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन इस बार नई गाइडलाइन लाने की कवायद में जुटा है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत केदारनाथ धाम के मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा सकता है, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी भारी जुर्माना लगाए जाने की संभावना है। जिला प्रशासन इस योजना को लागू करने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर बातचीत कर रहा है। इसके साथ ही मंदिर क्षेत्र में मोबाइल जमा कराने जैसी व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी मंदिर समिति को सौंपी जा सकती है। बता दें कि बीते कुछ वर्षों से केदारनाथ क्षेत्र में […]

ज्ञान का उपयोग देश एवं समाज के लिए होना चाहिए: राज्यपाल डेका

० राज्यपाल रावतपुरा विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में हुए शामिल,1448 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर 53 शोधार्थियों को पी.एच.डी उपाधि, 19 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक सहित 1448 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लेखक कवि और गीतकार रामेश्वर वैष्णव तथा हिन्दी व छत्तीसगढ़ी के प्रसिद्ध नाट्य कलाकार व लेखक विजय मिश्रा को श्री डेका ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। राज्यपाल ने उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले समस्त विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों को संबोधित […]

IndiGo Flight: कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो विमान को हाईजैक करके बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

  अहमदाबाद। बीते कुछ वक्त से विमानों को धमकी भरे संदेश लगातार मिल रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को अब कुवैत से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने और हाईजैक करने की धमकी दी गई, जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक एक टिशू पेपर पर लिखे नोट में प्लेन को हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद सभी 180 यात्रियों और उनके सामान की अच्छी तरह से जांच की गई और हर यात्री की पहचान की पुष्टि की जा रही है। इधर, विमान की सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे […]

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में दर्ज की गई भारी गिरावट; सिल्वर ₹34000 तक टूटी, गोल्ड ₹8000 सस्ता

बिजनेस न्यूज़। सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। लगातार तेज उछाल के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं के भाव अचानक टूट गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर खुलते ही सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखे। सबसे बड़ी गिरावट चांदी की कीमतों में देखने को मिली। MCX पर चांदी का वायदा भाव करीब 34,293 रुपये तक टूट गया और 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी गिरकर 3,65,600 रुपये प्रति किलो पर आ गई। गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी ने ऐतिहासिक तेजी दिखाते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। कारोबार […]

कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष महिला नेत्री पर प्राणघातक हमला ,हमलावर ने हंसिया से किया हमला, इलाके में सनसनी

कवर्धा। जिले में महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर प्राणघातक हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हमलावर ने महिला ने गंगोत्री योगी के हंसिया से ताबड़तोड़ हमला किया. सिर, चेहरे, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं हैं. घायल महिला को एक निजी अस्पताला लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. हमले का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव के 27 जनवरी की शाम की है. गंगोत्री योगी पारिवारिक कार्यक्रम में अपने बड़े भाई नेम नाथ योगी के घर गई हुई थीं. इसी दौरान किसी बात को लेकर नेम नाथ योगी अपनी पत्नी के साथ […]

छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को बड़ा झटका,8 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को फिर बड़ा झटका लगा है. सुकमा जिला मुख्यालय में शुक्रवार को 8 लाख रुपए के इनामी 4 नक्सलियों ने हथियार के साथ पुलिस अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया है, इनमें एसीएम रैंक के नक्सली शामिल हैं. सरेंडर करने वालों में 2 महिला नक्सली हैं. इस दौरान SLR, INSAS, .303, .315 रायफल व एम्युनेशन जमा किया गया है. ये सभी गोलापल्ली, कोंटा और किस्टाराम क्षेत्र में सक्रिय थे. यह आत्मसमर्पण सुकमा पुलिस और अल्लूरी सीताराम राजू (आंध्र प्रदेश) पुलिस के संयुक्त प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम बताया जा रहा है. यह पूरी कार्रवाई राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान के तहत […]

रायपुर एवं कोरबा जिले में संशोधित गाइडलाइन दरें आज  से होंगी लागू,केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने प्रस्तावों को दी स्वीकृति

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में 20 नवंबर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह निर्देश जारी किए गए थे कि आवश्यकता अनुसार इन नवीन गाइडलाइन दरों में संशोधन के प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजे जा सकते हैं। शासन के निर्देशों के तहत रायपुर एवं कोरबा जिले की जिला मूल्यांकन समितियों से गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार के लिए महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर एवं कोरबा जिलों से प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का विस्तृत परीक्षण किया गया तथा समग्र विचार-विमर्श उपरांत दोनों […]