संतोष सिंह ने CISF में दक्षिण जोन 2 के DIG का पदभार संभाला

  रायपुर । छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस संतोष सिंह ने हैदराबाद स्थित मुख्यालय में सीआईएसएफ दक्षिण जोन 2 के डीआईजी (DIG CISF South Zone ll) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन पर पूरे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा उत्तरी कर्नाटक की सीआईएसएफ-सुरक्षित इकाइयां -खान, कारखानें, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व अन्य इकाइयों की सुरक्षा और बंगाल व ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारियां हैं। संतोष सिंह छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, समेत कई जिलों में एसपी रहे। वे प्रतिनियुक्ति पर CISF में गए हैं।

Big News : गरियाबंद के देवभोग क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके , 3 सेकेंड तक महसूस हुआ कंपन

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग 7:42 बजे अचानक तेज आवाज के साथ धरती में कंपन महसूस किया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह झटका करीब 3 सेकेंड तक महसूस किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय मौसम में बदलाव और बारिश के बाद आकाश में बिजली चमक रही थी। इसी बीच अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ धरती हिलने लगी। कंपन इतना तीव्र था कि घरों में रखी वस्तुएं भी हिलने लगीं, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। यह झटका देवभोग के साथ-साथ अमलीदर तहसील क्षेत्र में भी महसूस किया गया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर […]

एग्जिट पोल 2026: बंगाल के छह एग्जिट पोल्स में भाजपा, दो में तृणमूल आगे,NDA और कांग्रेस में सीधी टक्कर

० असम में NDA की बड़ी बढ़त का अनुमान इलेक्शन डेस्क। एग्जिट पोल के मुताबिक असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन एक बार फिर मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। अनुमान है कि गठबंधन को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है। AIUDF और अन्य दलों के लिए इस बार कोई खास बढ़त की संभावना नहीं दिख रही है। यदि यह अनुमान सही साबित होता है तो BJP असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक पूरी कर सकती है। केरल में कांग्रेस गठबंधन को बढ़त केरल के एग्जिट पोल में कांग्रेस के […]

सक्ती में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 6 साल की जुड़वा बहनों की मौत

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो मासूम जुड़वा बहनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बाराद्वार थाना क्षेत्र के लवसरा गांव में रहने वाली 6 वर्षीय दीप्ति गोंड और दिव्या गोंड बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के पास खेल रही थीं। खेलते-खेलते दोनों बहनें तालाब के किनारे पहुंच गईं और अचानक फिसलकर गहरे पानी में चली गईं। आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण समय पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने तालाब में […]

CGBSE Result 2026 घोषित: 10वीं-12वीं में बेटियों का दबदबा,10वीं में 77.15% तो इंटर में 83.04 फीसदी बच्चे पास ,टॉपर्स की लिस्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और डिजीलॉकर के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर अनिवार्य है।   बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक आने पर छात्र को अनुत्तीर्ण घोषित किया जाता है। रिजल्ट में रिकॉर्ड बदलाव इस बार परिणाम समय से पहले जारी हुए हैं, जिससे पिछले 9 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। आमतौर पर रिजल्ट मई-जून में आते थे, लेकिन इस […]

खूनी बुधवार: बक्सर मार्ग पर डंपर ने बोलेरो को कुचला, मुंडन की खुशियां बनी मातम—6 की मौत, कई गंभीर

  बक्सर। बिहार-बक्सर मार्ग पर बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को मातम में बदल दिया। मां चंडिका के दरबार में 3 वर्षीय मासूम शुभ का मुंडन संस्कार कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। मंगल गीतों की जगह गूंजीं चीखें पठई गांव निवासी मालती अपने बेटे शुभ का मुंडन कराकर परिजनों के साथ खुशी-खुशी घर लौट रही थीं। मंदिर में ढोल-नगाड़ों और मंगल गीतों के बीच उत्सव मनाया गया था, लेकिन कीरतपुर गांव के पास यह खुशी अचानक त्रासदी में बदल गई। तेज रफ्तार […]

CGBSE Result Breaking :छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट घोषित: टॉपर्स की सूची जारी, महासमुंद की बेटियों ने मारी बाजी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर टॉपर्स की आधिकारिक सूची भी सार्वजनिक की गई। 10वीं बोर्ड में महासमुंद का दबदबा इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 3 में महासमुंद जिले की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। सभी टॉपर्स ने 594 अंक (99.00%) हासिल किए हैं। संध्या नायक – एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा परीरानी प्रधान – एकलव्य स्कूल, बलोदा अंशुल शर्मा – मुंगेली परीक्षार्थियों का आंकड़ा हाई स्कूल (10वीं): कुल छात्र: 3,20,535 बालक: 1,42,881 बालिकाएं: 1,77,654 परीक्षा […]

CGBSE Result Breaking : छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित: जिज्ञासु वर्मा ने 98.69% अंक के साथ किया टॉप

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। लंबे इंतजार के बाद करीब ढाई लाख छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया, जिससे छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। इस बार परीक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कुल 493 अंक (98.69 प्रतिशत) प्राप्त कर टॉप किया। जिज्ञासु वर्मा, बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर पलारी के छात्र हैं और उनके पिता का नाम नरेंद्र कुमार वर्मा है। परीक्षा का विवरण और देरी का कारण 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चली थीं। […]

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान, दोपहर 1 बजे तक 61% से ज्यादा वोटिंग

इलेक्शन डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज 142 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में कुल 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाता कर रहे हैं। एक ओर ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी राज्य में पहली बार सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक राज्य में 61.11% मतदान दर्ज किया गया है। कई जिलों और हॉट सीटों पर मतदान प्रतिशत उल्लेखनीय रहा है। हॉट सीटों पर दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत: हुगली – 64.57% हावड़ा – […]

CG Breaking : साय कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले: शहरी गैस नीति 2026 को मंजूरी, क्रिकेट अकादमी के लिए जमीन आबंटन

  रायपुर। रायपुर में आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में मंत्रिपरिषद ने “छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति 2026” को मंजूरी दी। इस नीति के तहत प्रदेश में स्वच्छ और सस्ती प्राकृतिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आम उपभोक्ताओं को एलपीजी के मुकाबले किफायती विकल्प मिलेगा। साथ ही पाइपलाइन के जरिए गैस आपूर्ति का विस्तार होगा, जिससे शहरी क्षेत्रों में सुविधाजनक ईंधन व्यवस्था विकसित होगी। इस कदम से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा, निवेश में वृद्धि और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है। ० दूसरे महत्वपूर्ण फैसले में मंत्रिपरिषद ने […]