जगदलपुर नगर निगम की सामान्य सभा में हुआ हंगामा,सदन में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के पार्षद, धक्का-मुक्की के साथ हुई गाली-गलौज
जगदलपुर। नगरीय निकाय चुनाव के पहले नगर निगम की अंतिम सामान्य सभा में सदन के भीतर भाजपा और कांग्रेसी पार्षदों के बीच जमकर वाद-विवाद हुआ और बात धक्का-मुक्की, गाली-गलौज तक पहुंच गई। भाजपा-कांग्रेस पार्षदों के बीच भड़के विवाद को देखते हुए पहले 15 मिनट के लिए और फिर एक घंटे के लिए सदन स्थगित करना पड़ गया। बैठक का पहला सत्र पूरी तरह से हंगामे के भेंट चढ़ गया और सदन में लाए गए किसी भी विषय पर चर्चा की शुरुआत नहीं हो सकी। दूसरा सत्र में कांग्रेसी हंगामा करते रहे, पर सदन के समक्ष रखे गए 13 विषय भाजपा सर्वसम्मति से पारित करा ले गई। मार्च माह में महापौर […]



