सैनिक कल्याण की योजनाओं का करें बेहतर क्रियान्वयन : रमेन डेका

सैनिक कल्याण बोर्ड की गतिविधियों से अवगत हुए राज्यपाल रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से शहीदों के परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने को निर्देश दिये हैं। राजभवन में आज राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण बोर्ड के गतिविधियों की जानकारी ली। सैनिक कल्याण संचालनालय के संचालक ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने प्रेजंेटेशन के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों, परिजनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केंद्र से लेकर राज्य एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यो से राज्यपाल को अवगत कराया। […]

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

रायपुर। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ के 6 जिलों- जशपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, और सक्ति मेंगरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है. रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है. शनिवार से फिर बढ़ेंगी मानसून गतिविधियां मौसम विभाग ने 14 सितंबर से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के फिर से सक्रिय होने की संभावना भी जताई है. इस […]

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में सीएम के कड़े तेवर, दुर्ग रेंज पुलिस से जताई नाराजगी,कहा-हत्या-डकैती के मामले छह महीने में भी नहीं सुलझ रहे …

रायपुर। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग रेंज पुलिस के कामकाज पर नाराजगी जताते हुए और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत बताई. हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे हैं, ये सही नहीं है. कई मामलों में आरोपी फरार है, इस पर जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलों में कानून व्यवस्था की समीक्षा की कड़ी में दुर्ग रेंज की समीक्षा करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, ऐसे गड़बड़ी भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए. प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पर ना हो, […]

Big Breaking: अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत; 103 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दो याचिकाओं पर फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल को नियमित जमानत देने का फैसला सुनाया। इस संबंध में न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां ने उनके फैसले पर सहमति जताई। कोर्ट ने केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत दी। सीबीआई की गिरफ्तारी से जुड़ी याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अपीलकर्ता की गिरफ्तारी अवैध नहीं थी। ईडी मामले में केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को जमानत मिली थी। ऐसे में अब उनके […]

IMD Alert: मूसलाधार बारिश से 32 लोगों की मौत, 14 राज्यों में तीन दिन भयंकर बारिश का कहर, केदारनाथ यात्रा रोकी गई

नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले लगभग 36 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण 32 लोगों की जान जा चुकी है। अगले तीन दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पंजाब समेत 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है क्योंकि लगातार बारिश और दरकते पहाड़ों के चलते सुरक्षा खतरे में है। हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर की कई सड़कों पर जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है। केदारनाथ यात्रा में बाधा सोनप्रयाग में लगभग 2,500 यात्री बारिश के कारण फंसे हुए हैं, […]

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस : सीएम की अध्यक्षता में दूसरे दिन की समीक्षा बैठक शुरू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर्स-पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस के दूसरे दिन की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं. जिलों में कानून और व्यवस्था सहित अपराधों की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की होगी समीक्षा साथ ही भविष्य में पुलिसिंग को और अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी व उत्तरदायी बनाने की दिशा में किए जा सकने वाले सुझावों पर चर्चा की जाएगी।

जेल में बंद सौम्या चौरसिया की 50 से अधिक संपत्ति अटैच, ईडी ने घर में नोटिस किया चस्पा

रायपुर। कोयला घोटाले में जेल में बंद सौम्या चौरसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आयकर विभाग ने उनके खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सौम्या चौरसिया की सौ से अधिक संपत्तियों को अटैच कर लिया है। यह संपत्तियां बेनामी संपत्ति के रूप में अटैच की गई हैं।   खबरों के अनुसार आयकर विभाग द्वारा अटैच की गई संपत्तियों की संख्या सौ से ज्यादा बताई जा रही है। अटैच की गई संपत्तियां विभिन्न प्रकार की हैं, जिनमें रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज, बैंकों में जमा राशि, और अन्य वित्तीय संसाधन शामिल हैं। आयकर विभाग की जांच में यह तथ्‍य सामने आया है कि सौम्या चौरसिया ने कोयला घोटाले के माध्यम से अवैध तरीके […]

टोनही के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी से कर दी निर्मम हत्या

बलौदाबाजार/कसडोल। टोनही का संदेह जताते हुए गुरुवार शाम को एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। मामला बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड का है। मृतकों में दो बहन, एक भाई और एक बच्चा है। आरोपियों ने 45 वर्षीय भाई चेतराम केवट, यशोदा बाई, जमुना व उसके 11 माह के बच्चे को मार डाला। कसडोल पुलिस ने तीन संदेहियों रामनाथ पाटले व उनके बेटों दीपक व दिल कुमार को हिरासत में लिया है। सभी मृतक परिवार के पड़ोसी है। जानकारी के अनुसार ग्राम छरछेद में रामनाथ की बेटी की एक माह से तबीयत खराब चल रही है। इस मामले में केवट परिवार पर जादू-टोना […]

स्वाइन फ्लू से एक और मौत, बिलासपुर में 15 वर्षीय छात्रा की मौत, अब तक 9 की मौत

बिलासपुर। स्वाइन फ्लू का कहर अभी भी जारी है। एक 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है। उसका उपचार अपोलो अस्पताल में किया जा रहा था। छात्रा बालोद जिले के दल्लीराजहरा के वार्ड नंबर 16 में रहने वाली थी। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू से नौ मौत हो चुकी है। वहीं अब तक जिले में 165 मरीज की पहचान की जा चुकी है। तमाम कोशिश के बाद भी स्वाइन फ्लू के मामलों खत्म नहीं किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रोकथाम टीम सक्रिय है और संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग कर रही है, ताकि मरीज मिलने की दशा में उसके उपचार की व्यवस्था की […]

रायपुर पश्चिम में लगातार स्वीकृत हो रहे हैं विकासकार्य,विधायक राजेश मूणत ने 5 दिनों में किया 10 वार्डों में 5 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

० मूणत ने पूर्व में भी किए हैं करोड़ो के निर्माण कार्य स्वीकृत ० मूणत ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा नेताओं की खटपट और पैसा कमाने की झटपट ने सत्ता से भ्रष्टाचारी कांग्रेस को बेदखल किया ० कांग्रेस केवल कहती रही भाजपा ने खटखट और सांय सांय काम करके दिखाया रायपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक राजेश मूणत की अगुवाई में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन निर्माण कार्यों को मंजूरी मिल रही हैं।मूणत ने गुरुवार को माधवराव सप्रे वार्ड में 90 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। मूणत ने बताया कि वह जनभावना के अनुरूप, मांग के आधार पर आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए […]