CG Crime : पत्नी का रील्स बनाना पति को नहीं था पसंद,कर दी हत्या, मारकर बैठा रहा लाश के पास

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इस वजह से कर दी, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स बनाती थी। आरोपी पति को अपनी पत्नी का रील्स बनाना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना बिल्कुल पसंद नहीं था, और इसी कारण उसका गुस्सा इस हद तक बढ़ गया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना गिधपुरी थाना क्षेत्र के जुनवानी पत्थर खदान के पास घटित हुई, जो थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और […]

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज; चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली। चुनाव आयोग आज यानी मंगलवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। दोपहर साढ़े तीन बजे होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा। सोरेन ने झामुमो की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद पार्टी की चुनावी तैयारियों पर भरोसा जताया और आश्वासन दिया कि गठबंधन राज्य में फिर से सत्ता हासिल करेगा। सोरेन ने बैठक के बाद कहा कि मैंने सभी कार्यकर्ताओं और कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ झामुमो केंद्रीय […]

CG Weather : छत्‍तीसगढ़ से आज से होगी मानसून की विदाई, अब मौसम में होगा बदलाव, जल्द होगा ठंड का अहसास

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब अपने अंतिम दौर में है, अब इसके विदाई की तैयारी है। प्रदेश में आज से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो जाएगी, जिससे बारिश की संभावनाएं कम हो जाएंगी। अब ठंड के आगमन की प्रतीक्षा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं होगी, लेकिन रात के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है, जो बुधवार से शुरू हो सकती है। इसी दौरान, भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्सों में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाएं सक्रिय हो सकती हैं, जिससे उत्तर-पूर्व मानसून की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश […]

आज से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2023 का साक्षात्कार स्थगित

रायपुर।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत 242 पदों के लिए निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार कार्यक्रम जो 14 अक्टूबर 2024 से 5 नवंबर 2024 के बीच होना था, स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय आयोग में नए सदस्यों और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बोर्ड का पुनर्गठन करने के कारण लिया गया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार संशोधित साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी की जाएगी।  

मांदर की थाप सुन खुद को रोक नहीं पाए मुख्यमंत्री साय, मांदर थामकर खुद भी थिरकने लगे

रायपुर।जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लैलूंगा में कर्मा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे तो उनकी अगवानी के लिए करमा नृत्य करने वाले कलाकारों का दल अपनी प्रस्तुति कर रहा था। मांदर की थाप पर सुंदर लोकगीत गाये जा रहे थे। लोक संस्कृति में रचे-बसे मुख्यमंत्री इसका आकर्षण नहीं छोड़ सके। उन्होंने मांदर थाम लिया और मांदर की थाप पर झूमते हुए आगे बढ़े। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मांदर थामा। इस अवसर पर सांसद रायगढ़ लोकसभा राधेश्याम राठिया, सांसद राज्यसभा देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक बैकुंठपुर भैयालाल रजवाड़े भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि करमा पर्व जनजातीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह प्रकृति के प्रति जनजातियों […]

आज का इतिहास 15 अक्टूबर : आज ही के दिन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का हुआ था जन्म

15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम का जन्म हुआ था. सहज ह्रदय और मृदुभाषी अब्दुल कलाम का बचपन बेहद संघर्षों से भरा था. कलाम ने बचपन में अखबार बेचने से लेकर भारत के प्रथम नागरिक बनने तक का सफर तय किया. जहां विज्ञान के क्षेत्र में कलाम को दुनिया ने ‘मिसाइल मैन’ का तमगा दिया तो वहीं राजनितिक गलियारों में वे ‘पीपल्स प्रेसिडेंट’ कहलाएं. 1998 में कलाम साहब के नेतृत्व में भारत ने पोखरण में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया और इससे पूरी दुनिया को महाशक्ति बनने का एहसास दिलाया. 1962 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो में कलाम साहब ने सफलतापूर्वक […]

Weekly Vrat Tyohar List : भौम प्रदोष व्रत से लेकर कोजागिरी पूर्णिमा और करवा चौथ व्रत तक, जानें इस हफ्ते के प्रमुख व्रत त्योहार के बारे में

अक्टूबर मास का यह सप्ताह व्रत त्योहार के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। दरअसल इस सप्ताह आश्विन मास का समापन होगा और कार्तिक मास की शुरुआत होगी, इसके साथ ही शरद पूर्णिमा के बाद 17 अक्टूबर को कृष्ण पक्ष का आरंभ भी हो जाएगा। इस सप्ताह भौम प्रदोष व्रत, शरद पूर्णिमा, अशून्य शयन व्रत, करवा चौथ आदि कई प्रमुख व्रत त्योहार भी किए जाएंगे। व्रत त्योहार के साथ इस सप्ताह सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे तो मंगल का कर्क राशि में गोचर होगा। आइए जानते हैं अक्टूबर मास के इस सप्ताह के प्रमुख व्रत त्योहार के बारे में… पद्मनाभ द्वादशी व्रत (14 अक्टूबर, सोमवार) आश्विन मास […]

आज का राशिफल 15 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए भौम प्रदोष का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है। आज आपका वह कार्य शुरू होगा, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन की योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा।   वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज के दिन आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार में पत्नी […]

आज का पंचांग 15 अक्टूबर : आज भौम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 23, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, त्रयोदशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 30, रबी-उल्सानी-11, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 20 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 09 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग अपराह्न 02 बजकर 13 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 02 बजकर 02 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 49 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि […]

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के निर्विरोध अध्यक्ष बने डॉ. सलीम राज

  रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के बैठक में बोर्ड के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से डॉ. सलीम राज को राज्य वक्फ बोर्ड का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि वक्फ बोर्ड अपने उद्देश्यों के अनुरूप काम करें। इसके लिए मुतवल्लियों से चर्चा कर वक्फ बोर्ड की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन, भू-माफियाओं एवं अतिक्रमणकारियों से वक्फ सम्पत्तियों को सुरक्षित करने के साथ ही वक्फ की योजनाओं का सीधा लाभ सामाजिक एवं कमजोर वर्ग के शैक्षणिक विकास के लिए किया जाएगा। डॉ. सलीम राज ने राज्य वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक विकास मंत्री रामविचार नेताम […]