दुर्ग : आपस में भिड़े दो गुट, तीन युवकों की मौत, इलाके में फैली सनसनी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गणेश चतुर्थी से पहले ही दो गुटों के आपसी विवाद में तीन लोगों की जान चली गई. मारपीट इतना भीषण थी कि इस मारपीट में जिसके हाथ में जो लगा वह उससे ही एक दुसरे को पीटने लगा. घटना स्थल पर पड़े लकड़ी, डंडे, पत्थर, टूटी हुई कुर्सियों से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद दुर्ग एसपी ने अतिरिक्त बल लगाकर ग्राम नन्दनी खुंदनी को छावनी में तब्दील कर दिया गया. ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर पुलिस के समय पर न पहुंचने के लिए आक्रोश […]

आज का इतिहास 8 सितंबर : आज पूरा विश्व मना रहा है ‘अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस’

एक सभ्य घर जैसा कोई विद्यालय नहीं है और एक भद्र अभिभावक जैसा कोई अध्यापक नहीं है – महात्मा गांधी के इन सुन्दर वचनों से शुरू करते हैं आज का इतिहास… आज विश्व भर में अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जा रहा है. जहां तक इसके इतिहास की बात है तो साल 1965 में यूनेस्को ने इसे विश्वभर में मनाये जाने का प्रस्ताव दिया था. इसका उद्देश्य हर व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था. 8 सितंबर साल 1966 में पहली बार अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया. आज का दिन अमेरिकी इतिहास में एक दिलचस्प किस्से के लिए याद की जाती है. आज यानी 8 सितंबर साल 1974 को तब […]

गणेश उत्सव विशेष : 5000 साल पुराना गणपति का ऐसा मंदिर जहां मेल से मन्नत भेजते हैं भक्त

गणेश चतुर्थी पूरे भारत में धूमधाम से मनाई जाती है, और इस दिन भगवान गणेश का जन्मोत्सव होता है. आज इस खास मौके पर हम आपको भगवान गणेश के एक खास मंदिर के बारे में बता रहे हैं, जो 5 हजार साल पुराना है और अपनी अनूठी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है. राजकोट जिले के उपलेटा से 24 किलोमीटर दूर ढाक गांव में स्थित श्री गणेश जी का मंदिर प्राकृतिक परिवेश में बसा हुआ है. इस मंदिर की एक अनोखी विशेषता यह है कि यहां भगवान गणेश सिंह पर विराजमान हैं, जो अन्य मंदिरों से अलग है. यह सिद्धिविनायक गणेश मंदिर स्वतः प्रकट हुआ था और यह गणपति त्रेतायुग के […]

आज का राशिफल 8 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए ऋषि पंचमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)   आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है, अपने दैनिक कार्य में व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। आज मित्रों के साथ पैसों को लेकर अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको आज आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज आप मौसम के हिसाब से शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय के हिसाब से आज का दिन मंदा रहने वाला है। सहयोगी लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। पार्टनर से […]

आज का पंचांग 8 सितंबर : आज है गणेश महोत्सव का दूसरा दिन, नोट करें शुभ मुहूर्त और पढ़ें पंचांग

आज गणेश महोत्सव का दूसरा दिन है। यह दिन पूर्ण रूप से भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 08 September 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। ऋतु – शरद चन्द्र राशि […]

राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों हेतु डीए /डीआर के आदेश जल्दी होंगे

० मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश महामंत्री ए. के. चेलक के नेतृत्व में शुक्रवार 6 सितंबर को देर रात माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मुख्यमंत्री निवास में प्रत्यक्ष भेंट कर ज्ञापन सौंपा तथा राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को जनवरी, 2024 से लम्बित डीए डीआर देने हेतु शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया. माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस पर संघ प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए डीआर देने के आदेश बहुत जल्द जारी होंगे. राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में […]

रायपुर पश्चिम में विकास कार्यों को मिली गति,विधायक राजेश मूणत ने कई निर्माण कार्यों को दी स्वीकृति

  रायपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक  राजेश मूणत की अगुवाई में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकासकार्यों ने गति पकड़ ली है।मूणत ने शनिवार को भगवान श्री गणेश की उपासना के पर्व गणेश चतुर्थी के दिन रायपुर पश्चिम को कई विकासकार्यो की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मूणत आमजनता को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वह जितने भी कार्यों का भूमिपूजन शिलान्यास कर रहे हैं या राशि स्वीकृत कर रहे हैं। सब जनता की मांग के अनुरूप ही हो रहा है। उन्होंने बताया कि रायपुर पश्चिम के विभिन्न वार्डों में सुविधाओ के विस्तार हेतु आगामी दिनों में […]

कही-सुनी (08 SEPT-24) : गुस्से में भाजपा के दो सांसद

रवि भोई की कलम से   कहते हैं छत्तीसगढ़ के दो भाजपा सांसद इन दिनों कुछ मंत्रियों और भाजपा के पदाधिकारियों के रवैये से बड़े नाराज चल रहे हैं। चर्चा है कि पांच साल के वनवास के बाद भाजपा को सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाने वाले अब सांसद हैं। भाजपा हाईकमान ने नेताजी को कांग्रेस के एक कद्दावर नेता के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़वाया था, पर वे हार गए, लेकिन बाद में सांसदी का चुनाव जीत गए। केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह के लिए उनका नाम चर्चा में आया था, पर बात बनी नहीं। खबर है कि अब वक्त ऐसा आ गया है कि उनकी पार्टी के मंत्री ही […]

बूथ स्तर में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत,जोबा में शामिल हुए चंद्रशेखर साहू

० राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा से जुड़े – पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू गरियाबंद। शुक्रवार से जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान संगठन महापर्व का बूथ स्तर पर शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर बूथ स्तर में कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा ने नए सदस्य जोड़ना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा मंडल गरियाबंद अंतर्गत ग्राम जोबा में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने किसान मजदूर और युवकों को भाजपा को सदस्यता दिलाकर बूथ में सदस्यता अभियान की शुरवात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा की राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा से जुड़े। भारतीय जनता पार्टी ही देश की एक मात्र पार्टी है जो राष्ट्रवाद की विचारधारा में चलते […]

नेत्रदान को पारिवारिक परम्परा बनाये – डॉ. दिनेश मिश्र

० राष्ट्रीय नेत्र दान पखवाड़े में रामकृष्ण शिक्षण संस्थान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा एक व्यक्ति के नेत्रदान के द्वारा दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में प्रकाश आ सकता है, स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों को नेत्र दान के लिए प्रेरित कर नेत्र दान को अपनी पारिवारिक परम्परा बनाएं. राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के अवसर पर रामकृष्ण शिक्षण संस्थान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ दिनेश मिश्र(नेत्र रोग), डॉ वी पी पाठक(जनरल फिजिशियन), डॉ सृष्टि मिश्र( त्वचा रोग विशेषज्ञ)डॉ सुरभि मिश्र( कान नाक गला,) डॉ अबीर मिश्र (डेंटल सर्जन ) ने निशुल्क सेवाएं दीं. डॉ दिनेश मिश्र […]