ममता कुलकर्णी के फिर से महामंडलेश्वर बनते ही किन्नर अखाड़े पर हुआ जानलेवा हमला, 6 शिष्य घायल

प्रयागराज। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने कुछ दिन पहले किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया था। यह इस्तीफा अचानक ही सामने आया था, जिसके बाद किन्नर अखाड़े में हलचल मच गई थी। हालांकि, बीते दिन यह खबर आई कि ममता कुलकर्णी का इस्तीफा रिजेक्ट कर दिया गया है और उन्हें फिर से महामंडलेश्वर पद पर बहाल कर दिया गया है। इसी बीच ममता के इस्तीफे और फिर पद ग्रहण करने के बीच किन्नर अखाड़े में हमला हो गया है।   प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर-9 में महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि और उनके छह शिष्यों पर जानलेवा हमला हुआ। यह घटना बेहद गंभीर थी, लेकिन समय रहते […]

Phulera Dooj 2025 Date : फुलेरा दूज कब है, जानें तारीख और महत्व

फुलेरा दूज भगवान कृष्ण और राधा रानी को समर्पित पर्व है। इस दिन पूरे ब्रज में फूलों की होली खेलने की परंपरा है। इस साल फुलेरा दूज 1 मार्च, शनिवार को है। फुलेरा दूज का पर्व फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष के दौरान दूसरे दिन (द्वितीया तिथि) पर मनाया जाता है। ब्रज में, खासकर मथुरा में फुलेरा दूज का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आइए, पंचांग के अनुसार जानते हैं फुलेरा दूज की तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व। पंचाग के अनुसार फुलेरा दूज कब है पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 01 मार्च को रात्रि 03 बजकर 16 मिनट से हो […]

चाइनीज मांझे ने फिर एक व्यक्ति को किया घायल, स्कूटी सवार बुजुर्ग मुंह बुरी तरह से कटा, अस्पताल में चल रहा है इलाज

रायपुर।रायपुर में चायनीज मांझा ने फिर से एक व्यक्ति को घायल कर दिया। चायनीज मांझे के कारण एक स्कूटी सवार बुजुर्ग का मुंह बुरी तरह से कट गया. घायल का अंबेडकर अस्पताल में इलाज जारी है. बता दें इससे पहले 19 जनवरी को चायनीज मांझे की चपेट में आने से 7 साल के मासूम की मौत हुई थी. जानकारी के मुताबिक, चाइनीज मांझे में फंसकर गुरुवार को अमलीडीह निवासी 61 वर्षीय होमराज ब्राह्मणकर का मुंह और अंगूठा बुरी तरह से कट गया. वह स्कूटी चलाकर अमलीडीह से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर बुजुर्ग पंडरी क्षेत्र में चीनी मांझे में फंसकर चोटिल हो गए. उन्हें […]

पकड़ी गई 108 एम्बुलेंस सेवा कंपनी के संचालकों की टैक्स चोरी, JAES ने 30 करोड़ रूपये किए सरेंडर

रायपुर। राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस में आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर की जा रही आयकर चोरी पकड़ी गई ।कंपनी के संचालकों ने इसे स्वीकार करते हुए 30 करोड़ रूपए सरेंडर किया है। आयकर टीम ने बुधवार को अवंति विहार सेक्टर-2 स्थित ग्लोबल टावर की दूसरी मंजिल पर स्थित 108 के ऑफिस के अलावा संचालकों के घर को घेरा था। कंपनी के तीन निदेशक/संचालक हैं। कार्रवाई के दौरान इनमें से केवल दो जोगेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह ही मिले, तीसरे निदेशक अमरेंद्र सिंह नहीं थे। आईटी के सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने कर चोरी स्वीकारते हुए […]

PM Modi-Trump Ties: ट्रंप बोले- बातचीत के मामले में मोदी मुझसे कहीं ज्यादा सख्त, उनसे कोई मुकाबला ही नहीं

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (स्थानीय समय) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे कहीं ज्यादा कठोर वार्ताकार हैं। उनसे कोई मुकाबला ही नहीं है। बातचीत या समझौते को लेकर ट्रंप ने मोदी को खुद से कहीं ज्यादा सख्त और बेतहर बताया। पीएम मोदी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि उनमें से कौन आज ज्यादा सख्त मोलभाव कर सकता है तो ट्रंप ने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी मुझसे कहीं ज्यादा सख्त मोलभाव करने वाले हैं और वह मुझसे कहीं ज्यादा बेहतर वार्ताकार हैं। कोई मुकाबला ही नहीं है।   ट्रंप ने घोषणा की […]

Tahawwur Rana: 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, अमेरिका ने दी मंजूरी

दिल्ली। 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिका की ओर से इसके मद्देनजर आखिरी मंजूरी भी दे दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि उनके प्रशासन ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में अपनी भूमिका के लिए भारतीय जांच एजेंसियों की ओर से वांछित तहव्वुर राणा को भारत में न्याय का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी है। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा वर्तमान में लॉस एंजिल्स में एक महानगरीय हिरासत केंद्र में बंद है। उसका पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली से संबंध माना जाता है, जो 26/11 हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं […]

आज का राशिफल 14 फरवरी : मेष,कर्क और कन्या सहित कई राशियों के लिए लाभ और प्रेम योग बना रहा मालव्य राजयोग,जानें बाकि राशियों का हाल

​मेष राशि, आपका दिन रोमांटिक बीतेगा मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आप अपनी लव लाइव को लेकर अधिक एक्टिव नजर आएंगे और प्रेमी को कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। लव लाइफ में प्रेमी से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था तो वह भी आज दूर सकता है। आपके घर में आज खुशी का माहौल रहेगा। संतान की ओर से भी आपक आज खुशी पाएंगे, शिक्षा के क्षेत्र मे आपका प्रदर्शन उत्तम रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आप सफल होंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आज भाग्य 81% आपके पक्ष […]

आज का पंचांग 14 फरवरी : आज फाल्गुन द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति माघ 25, शक संवत 1946, फाल्गुन कृष्ण, द्वितीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 03, शब्बान 15, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीया तिथि रात्रि 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 10 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग प्रातः 07 बजकर 20 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 05 बजकर 45 मिनट तक सिंह […]

मागर माटी एवं वैदिक पूजन से प्रारंभ हुआ सरयुपारीण समाज का सामूहिक निःशुल्क व्रतबंध

रायपुर। सरयु पारीण ब्राह्मण समाज का सामूहिक निःशुल्क व्रतबंध कार्यक्रम आज तुलसी मानस भवन में बजे मांगर माटी कार्यक्रम के साथ प्रारंभ हो गया। जिसमे 41 बटुकों के माता पिता, मामा,मामी सहित समाज के डॉ सुरेश शुक्ला,अजय तिवारी, राममूर्ति तिवारी आर एल द्विवेदी,वी के मिश्रा के अलावा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अरुण शुक्ला भी शामिल हुए। मगरोहन गाजे बाजे के साथ तुलसी भवन से हनुमान मंदिर के लिए गई एवं मगरोहन के साथ मण्डप में वेदिका पूजन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि वैदिक विधान का कठोरता से पालन कराए जाने 41 बटुकों के लिए 11आचार्य मंत्रोच्चार तथा आचार्य यदु वंशमणि त्रिपाठी मुख्य आचार्य के पंडित […]

मीडिया के नए आयाम और समाज विषय पर तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस कल से

रायपुर। सुप्रसिद्ध संस्था इंटेलेक्चुअल सोसायटी आफ मीडिया प्रोमोटर्स की ओर से मीडिया के नए आयाम और समाज विषय पर तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ कल रायपुर में होगा। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रवि भोई, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ अजय कुमार शर्मा, मीडिया शिक्षाविद् डॉ शाहिद अली सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख जनों को समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कांफ्रेंस का शुभारंभ पद्मश्री डॉ भारती बंधु एवं अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इक़बाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर रहेंगे। मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में रचनात्मक भूमिका के लिए लोकप्रिय संस्था आई एस एम पी की यह पहली कांफ्रेंस छत्तीसगढ़ में […]