आज का इतिहास 7 अक्टूबर : जब दुनिया ने पहली बार देखी चांद की ‘डार्क साइड’ की तस्वीर

On This Day in History 7 October: 7 अक्टूबर (7 october ka itihas) का इतिहास अंतरिक्ष विज्ञान की दृष्टि से बेहद खास है. 7 अक्टूबर 1959 को रुसी लूनर मिशन ‘लूना -3’ ने चांद की पहली दुर्लभ तस्वीर भेजी थी. ये वो तस्वीर थी जिसमे चांद के उस भाग को देखा गया था जो आमतौर पर धरती से दिखाई नहीं पड़ता. चांद के इस भाग को ‘डार्क साइड ऑफ द मून’ (‘Dark Side of the Moon’) भी कहा जाता है. आज के इतिहास (aaj ka itihas) का दूसरा अंश 10 वें सिख गुरु, गुरु गोविन्द सिंह से जुड़ा हुआ है. 7 अक्टूबर 1708 को गुरु गोबिंद सिंह (Guru govind singh) […]

केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज लेंगे नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार 7 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। साथ ही वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने में राज्यों का सहयोग कर रहे केन्द्रीय मंत्रालयों के 5 केन्द्रीय मंत्री और उच्चाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह […]

नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा से दूर होंगे सभी कष्ट, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग

नवरात्रि के पांचवे दिन मां दुर्गा के पांचवे स्वरुप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जाती है। स्कंदमाता माता की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों का माश होता है। स्कंदमाता अपने भक्तों के सभी काम बना देती हैं। असंभव से असंभव कार्य उनकी पूजा से पूरे हो जाते हैं। साथ ही स्कंदमाता की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति भी होती है। साथ ही व्यक्ति को सभी दुख दर्द से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं स्कंदमाता की पूजा विधि, भोग, मंत्र और स्तोत्र आदि… स्कंदमाता का स्वरुप भगवान शिव की अर्धांगिनी के रुप में मां ने स्वामी कार्तिकेय को जन्म दिया था। भगवान कार्तिकेय का दूसरा […]

आज का पंचांग 7 अक्टूबर : आज नवरात्रि का 5वां दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 15, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, चतुर्थी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 22, रबी-उल्सानी-03, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्थी तिथि प्रातः 09 बजकर 48 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 25 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग प्रातः 06 बजकर 40 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 48 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

केके श्रीवास्तव के सिर पर है 10 हजार का इनाम,पुलिस ने घोषित किया भगोड़ा, खातों से हुआ 300 करोड़ का लेन-देन

रायपुर। कांग्रेस सरकार में पावरफुल रहे बिलासपुर के केके श्रीवास्तव 15 करोड़ की ठगी कर फरार है। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपित केके श्रीवास्तव ने पांच बैंक खातों का उपयोग किया है। उसमें 300 करोड़ का लेन-देन हुआ है। यह खाते ईडब्ल्यूएस मकानों के रहने वालाें नाम पर है। पुलिस ने इसकी जांच आयकर विभाग को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि ईडी भी जल्द ही इस मामले की जांच शुरू कर सकती है।   तेलीबांधा थाना पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है। उसके कई ठिकानों में पुलिस ने […]

जल जगार महोत्सव : मुख्यमंत्री साय ने ई बाल तकनीक को सराहा

० विदेशी मेहमानों को खूब पसंद आया जल सुधार की ई-बाल तकनीक धमतरी। धमतरी में जल-जगार महा उत्सव के दौरान आयोजित अंतरास्ट्रीय जल सम्मेलन में छत्तीसगढ़ में बने जल शुद्धिकरण की जैविक तकनीक ई-बाल को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सराहा। उन्होंने जल शुद्धिकरण की इस अभिनव तकनीक को आज की आवश्यकता बताया। साथ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में आये विदेशी जल विशेषज्ञों को खूब पसंद आया, उन्होंने इस तकनीक को बारीकी से समझा और इस पर काम करने में दिलचस्पी दिखाई। जल जगार महोत्सव में पानी शुद्धिकरण की इस तकनीक का जीवंत प्रदर्शन महोत्सव स्थल पर किया गया था जहां पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं अतिथियों ने […]

डोंगरगढ़ के माँ बम्लेश्वरी मंदिर में पहुंची महिला श्रद्धालु की हुई मौत, राजना पहुंच रहे दो लाख से अधिक भक्त

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. प्रतिदिन लगभग 2 से ढाई लाख भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इसी बीच बीती रात डोंगरगढ़ पहुंची एक महिला श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई.   मृतक महिला का नाम सोनल साहू (36 वर्ष) बताया गया है, जो धमतरी की निवासी थी. एडिशनल एसपी राहुदेव शर्मा ने इस खबर की पुष्टि की है. महिला को सुबह 5 बजे इलाज के लिए डोंगरगढ़ के अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. फिलहाल, महिला के मौत का कारण अज्ञात है. मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगातार बढ़ […]

इजरायल ने गाजा की मस्जिद पर की Air Strike, 18 लोगों की मौत; युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने जुटे थे लोग

काहिरा। एक तरफ जहां इजरायली सेना हिजबुल्लाह के खिलाफ लगातार हमले कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ गाज में भी हमास के खिलाफ युद्ध जारी है। रविवार तड़के गाजा मस्जिद पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 18 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी फलस्तीन अस्पताल ने दी। यह हमला मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के पास मौजूद मस्जिद पर हुआ। यह हमला तब हुआ जब लोग फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायल के साथ युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक गाजा पर इजरायल के बाद के सैन्य हमले में […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जाएंगे दिल्ली

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 अक्टूबर को नई दिल्ली जाएंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 7 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 8.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।  

मुख्यमंत्री साय ने पीकू द वाटर गार्जियन मॉडल का किया लोकार्पण

० मुख्यमंत्री द्वारा व्यर्थ बहते पानी के नल को बंद करते ही बड़ी स्क्रीन में दिखी उनकी लाइव तस्वीर ० जल संरक्षण का यह मॉडल पूर्णता मेटल स्क्रैप वस्तुओं से निर्मित ० जल संरक्षण की दिशा में लोगों को जागरूक करने की नवाचारी मॉडल ० जल बर्बादी की समस्या को रोकने के लिए जिम्मेदार नागरिकों को प्रोत्साहित करने वाला मॉडल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में जल-जगार महोत्सव में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष प्रकार के नवाचारी मॉडल पीकू द वाटर गार्जियन संरचना का लोकार्पण किया। उन्होंने पीकू मॉडल के नल से व्यर्थ बह रहे पानी के नल को बंद कर लोगों को पानी […]