IND-AUS Test : स्निकोमीटर और लियोन-बोलैंड की साझेदारी से हारा भारत, मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की 184 रन से जीत

स्पोर्ट्स न्यूज़। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में 184 रन से हरा दिया है। जीत के लिए मिले 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 155 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम को आज ही लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम इंडिया तीन सत्र भी नहीं खेल सकी और 11 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। मेलबर्न में टीम इंडिया की टेस्ट में यह 13 साल बाद हार है। इससे पहले भारतीय टीम को 2011 में हार मिली थी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में चार टेस्ट के बाद 2-1 की बढ़त बना ली है। अब पांचवां और […]

Putrada Ekadashi 2025 Date :पुत्रदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें सही तारीख और व्रत का महत्व

  साल 2025 में आने वाली सबसे पहली एकादशी है पुत्रदा एकादशी। वैसे तो सभी एकादशी का हिंदू धर्म में महत्व है। लेकिन, पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व हिंदू धर्म में बताया गया है। पुत्रदा एकादशी का व्रत खासतौर पर संतान सुख की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। साथ ही व्यक्ति इस व्रत को करने से घर परिवार में भी सुख शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं साल 2025 में पुत्रदा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा। कब है पुत्रदा एकादशी 2025 ? पंचांग के अनुसार, पुत्रदा एकादशी तिथि का आरंभ 9 जनवरी को दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट पर होगा और 10 जनवरी को सुबह 10 […]

छत्तीसगढ़ में फिर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड,नए साल में 6 से 8 डिग्री तक गिरेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से तापमान गिरने से ठंड ने फिर से जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क (ड्राय) रहेगा। तापमान में आज से गिरावट देखने को मिलेगी। दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना हैं। रविवार को मनेन्द्रगढ़ भरतपुर जिले में बारिश हुई.सबसे अधिकतम 31.2 डिग्री में दर्ज किया गया. वहीं बलरामपुर एक बार फिर सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां 12.6 डिग्री दर्ज किया गया है.राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, 31 दिसंबर यानी नए साल […]

महाकुंभ में आने वाले ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना, भीड़ को संभालने के लिए किए इंतजाम

  लखनऊ। प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुम्भ में श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के वास्ते पहुंचने की संभावना है। अयोध्या नगर निगम के अनुसार 13 जनवरी से 12 फरवरी के बीच करीब ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के शहर में आने की संभावना है। नगर निगम के अधिकारियों को नववर्ष के दिन अयोध्या में करीब तीन से पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की भी उम्मीद है। ‘अयोध्या में रोजाना डेढ़ से दो लाख लोग आ रहे हैं’ अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया, ‘‘हमें उम्मीद है कि प्रयागराज में महाकुंभ में आने वाले करीब 10 फीसदी श्रद्धालु […]

Gold Price: 2025 में सोने की कीमतों की आ गई बड़ी रिपोर्ट…जानें कहां पहुंचेगा सोने का भाव?

  बिजनेस न्यूज़। 2025 में सोने और चांदी की कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना है, और यह वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। केडिया कमोडिटी के एमडी अजय केडिया के अनुसार, सोने की कीमतों में आने वाली तेजी जारी रह सकती है, और घरेलू बाजार में सोने की कीमत 80,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकती है। वहीं, 2025 तक यह 85,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकती है। इंटरनेशनल मार्केट में भी कई रिपोर्ट्स के अनुसार, गोल्ड की कीमत 3,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। क्यों बढ़ सकता है सोने का दाम? अजय केडिया के अनुसार, गोल्ड की कीमतों पर कई फैक्टर […]

शहीदी सप्ताह में सुबह-सवेरे राहगीरों को मिला चाय-नाश्ता

0 सात दिनों तक दशमेश सेवा सोसायटी ने कई क्षेत्रों में लगाई स्टॉल रायपुर। श्रीगुरु गोविंद सिंघजी के पुत्रों बाबा जोरावर सिंघ और बाबा फते सिंघ की शहादत को समर्पित शहीदी सप्ताह के अंतर्गत दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा 21 से 27 दिसंबर तक राजधानी रायपुर के अनेक स्थानों पर सुबह 6 से 9 बजे के बीच स्टॉल लगाकर नागरिकों को चाय-बिस्किट, नास्ते की सेवा प्रदान की गई। दशमेश सेवा सोसायटी के रवि भुटानी ने बताया, आजादी के योगदान में सिख गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसी कड़ी में उनकी शहादत को याद कर प्रतिवर्ष 21 से 27 दिसंबर तक शहीदी सप्ताह मनाया जाता है। सोसायटी की ओर से ये […]

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क एवं सेतु कार्य की नवीन दर अनुसूची का किया विमोचन

० लोक निर्माण विभाग ने 2015 से प्रचलित पुराने एसओआर को किया अद्यतन, ठेकेदारों का वित्तीय जोखिम होगा कम ० 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा नया एसओआर ० सड़कों के संधारण के लिए राज्य में पी.बी.एम.सी./ओ.पी.आर.एम.सी. होगा लागू, विभाग जल्द शुरू करेगा पायलेट प्रोजेक्ट रायपुर।उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज सड़क एवं सेतु कार्य की नवीन दर अनुसूची (SOR) का विमोचन किया। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा 2015 से प्रचलित पुराने एसओआर को अद्यतन किया गया है। नए एसओआर में नई मशीनरी और निर्माण की नई तकनीकों को भी शामिल किया गया है। इनसे गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ ही ठेकेदारों का वित्तीय जोखिम […]

पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’ में की बस्तर ओलंपिक की प्रशंसा,कहा-बस्तर ओलंपिक एक ऐसा मंच है जहां विकास और खेल का हो रहा संगम

0 कहा – आयोजन यह सिद्ध करता है कि शांति, विकास और सामूहिक प्रयासों से प्रत्येक चुनौती का सामना किया जा सकता है ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से जताया आभार रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात की 117वीं कड़ी में देश को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित बस्तर ओलंपिक-2024 की प्रशंसा की। श्री मोदी ने कहा पहली बार हुए बस्तर ओलंपिक से बस्तर में नई क्रांति जन्म ले रही है। मेरे लिए यह बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ है। यह ओलंपिक उस क्षेत्र में […]

आज का इतिहास 30 दिसंबर : कनारी चिड़िया को काम से हटाया, दुष्यंत कुमार ने दुनिया को कहा था अलविदा

30 दिसंबर का दिन इतिहास में कई घटनाओं के साथ दर्ज है. इनमें एक घटना यह भी है कि 30 दिसंबर 1986 को ब्रिटिश सरकार ने अपने देश की कोयला खदानों में जहरीली गैस पहचानने के लिए तैनात की गई कनारी चिड़िया को इस काम से हटाने का ऐलान किया. इनकी जगह बिजली से चलने वाले डिटेक्टर लगाए गए। कोयला खदानों में किसी तरह की दुर्घटना होने पर उनमें बिना रंग और महक की जहरीली गैसें भर जाती हैं, जो इंसानों के लिए खतरनाक होती हैं. वर्ष 1906 में ढाका में मुस्लिम नेताओं की तीन दिन की बैठक के बाद 30 दिसंबर को ऑल इंडिया मुस्लिम लीग पार्टी के गठन […]

आज का राशिफल 30 दिसंबर : मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोमवती अमावस्या का दिन, जानिए यहां

मेष राशिफल : योजनाओं से अच्छा लाभ होगा मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी में एक के बाद एक काम सौंपे जा सकते हैं, जिसके कारण काफी व्यस्त रहेंगे और भाग दौड़ भी करनी पड़ेगी। संतान के दायित्व को पूरा करने में सफल होंगे। व्यापार में आपकी योजनाओं की वजह से अच्छा लाभ होगा और किसी अन्य बिजनस में निवेश भी करेंगे। अगर आपके पास अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोई योजना है तो वह भी आज पूरी हो जाएगी। परिवार में अगर कोई समस्या चल रही है तो आज बड़े बुजुर्गों के माध्यम से वह खत्म हो जाएगी। शाम […]