राजिम कुंभ 12 फरवरी से, तैयारियां जोरों पर, श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की खास व्यवस्था

राजिम से राजेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट राजिम। छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के केंद्र राजिम कुंभ कल्प 2025 के भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष नए मेला स्थल पर यह आयोजन किया जाएगा, जहां मेलार्थियों के लिए समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। इसी सिलसिले में आज राजिम सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल सहित धमतरी और रायपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के बाद अधिकारियों ने नए मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और […]

Magh Purnima 2025 : माघ पूर्णिमा कब है, माघ मास में कुंभ स्‍नान करने का आखिरी मौका

  Magh Purnima 2025 Date : माघ पूर्णिमा इस साल 12 फरवरी को है। जो लोग कुंभ में स्‍नान करने का सौभाग्‍य अभी तक नहीं प्राप्‍त कर सके हैं उनके लिए माघ मास में कुंभ स्‍नान करने का यह आखिरी मौका है। माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्‍नान करने और दान करने का विशेष महत्‍व माना जाता है। माघ मास के सभी दिन स्‍नान करने के लिए शुभ माने जाते हैं और जिन लोगों ने अभी तक स्‍नान नहीं किया है वे माघी पूर्णिमा पर स्‍नान कर सकते हैं। माघ पूर्णिमा की तिथि को लेकर लोगों के मन में भारी कन्‍फ्यून बना हुआ है कि यह 11 फरवरी को […]

महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब : अनुमान से अधिक लोगों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था बिगड़ी, लाखों लोग फंसे

प्रयागराज। महाकुंभ मेले में स्नान पर्व के इतर आम दिनों में अनुमान से कहीं अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से प्रयागराज की चारों दिशाओं से आने वाले मार्गों पर रविवार को कई कई घंटों का जाम लगा रहा। स्टेशन के बाहर अधिक भीड़ होने से प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद कर दिया गया। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार शाम आठ बजे तक 1.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया तथा 13 जनवरी से नौ फरवरी तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं का आना अभी भी जारी एडीसीपी (यातायात) कुलदीप सिंह ने कहा, “वाहनों की […]

Delhi CM Face: दिल्ली को मिलेगा नया चेहरा!…दलित पर दांव खेल सकती है भाजपा, पीएम के अमेरिका से लौटने पर फैसला

दिल्ली। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-13 फरवरी तक फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही भाजपा चाहती है कि नई सरकार के शपथ ग्रहण में पीएम भी मौजूद रहे हैं। इस बीच, नए मुख्यमंत्री को चुनने के लिए पार्टी में कवायद भी तेज हो गई है। रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नड्डा और शाह की करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में सीएम पद के लिए चेहरा तय करने और सरकार के गठन पर […]

अयोध्या : राम मंदिर में 11 फरवरी तक वीआईपी पास फुल, सुबह पांच से रात 11 तक खुल रहा है मंदिर; बदला आरती का समय

  अयोध्या। राम मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 20 दिनाें में रामलला के दरबार में 50 लाख से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं। रोजाना तीन लाख श्रद्धालु रामलला के दरबार में पहुंच रहे हैं। वहीं वीआईपी दर्शन की भी होड़ है। 11 फरवरी तक राम मंदिर के वीआईपी पास फुल हो चुके हैं। जबकि 12 जनवरी को माघी पूर्णिमा स्नान के दिन वीआईपी दर्शन के पास जारी करने पर रोक रहेगी। वहीं बढ़ती भीड़ को देखते हुए दर्शन की अवधि फिर बढ़ा दी गई है। शनिवार को सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक दर्शन हुए। सोमवार को भी मंदिर सुबह पांच बजे […]

EOW-ACB ने शराब घोटाला मामले में पूर्व महापौर ढेबर को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए किया तलब

रायपुर। ईओडब्ल्यू-एसीबी शराब घोटाला मामले में पूर्व महापौर एजाज ढेबर और कुछ करीबी रिश्तेदारों को नोटिस जारी किया है. ईओडब्ल्यू-एसीबी की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह नोटिस जारी किया गया है. सूत्र बताते हैं कि पूर्व महापौर ने नगरीय निकाय चुनाव का हवाला देते हुए पूछताछ से छूट मांगी है. माना जा रहा है कि पूछताछ शुरू होने के बाद एजाज ढेबर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. एजाज ढेबर के बड़े भाई और घोटाले के किंगपिन कहे जाने वाले अनवर ढेबर इस मामले में पहले से ही जेल में हैं. जनवरी 2024 में ED ने राज्य की जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू-एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई थी. ED […]

छत्तीसगढ़ की बेटी पर्वतारोही निशा यादव ने किलिमंजारो किया फतह,सीएम साय ने दी बधाई

० संकल्प, संघर्ष और सफलता की प्रतीक बनी छत्तीसगढ़ की बेटी: मुख्यमंत्री रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की बेटी और पर्वतारोही निशा यादव को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो (5895 मीटर) पर भारत का तिरंगा लहराने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि निशा की यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल है। निशा की सफलता ने यह साबित कर दिया कि संकल्प और समर्पण से कोई भी शिखर असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी निशा की सफलता संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि है। निशा […]

आज का राशिफल 10 फरवरी : सोमवार का दिन मेष, मिथुन तुला सहित कई राशियों के लिए शुभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

  ​मेष राशि, कमाई अच्छी होगी, लेकिन खर्च भी बना रहेगा आज आपको अपने रिश्तेदार या पड़ोसी से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको बेहद सतर्कता के साथ काम करना होगा। आज अचानक खर्च बढ़ सकता है, स्वास्थ्य कारणों से भी धन खर्च हो सकता है। बैंक से लोन पाने लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आप सफलता पाएंगे। भौतिक सुख साधनों में भी आज वृद्धि होगी। आज भाग्य 88 % आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का अभिषेक करना शुभ रहेगा। ​वृषभ राशि, सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा पाएंगे आज वृषभ राशि के जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा […]

आज का पंचांग 10 फरवरी : आज सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय

आज का पंचांग, 10 फरवरी 2025: राष्ट्रीय मिति माघ 21, शक संवत 1946, माघ शुक्ल, त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 28, शब्बान 11, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। त्रयोदशी तिथि सायं 06 बजकर 58 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र सायं 06 बजकर 01 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग पूर्वाह्न 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 06 बजकर 58 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर […]

नगरीय निकाय चुनाव 2025: 11 को मतदान, आज रात से थम जाएगा चुनावी शोरगुल, प्रत्याशी डोर-टू-डोर कर सकेंगे जनसंपर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ अब चुनावी शोरगुल थम जाएगा। आज रविवार नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन है। रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित होगा। प्रचार प्रसार के अंतिम दिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेताओं ने चुनावी प्रचार के लिए पूरी ताक झोंक दी है। प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर 11 फरवरी को मतदाना होना है। इससे पहले आज रविवार से चुनावी शोरगुल थम जाएगा। अब प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। वहीं आखिरी दिन जहां बीजेपी पूरी ताक लगा रही है, तो वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं है। पूरे प्रदेश के निकायों में आज चुनावी शोर का आखिरी दिन है। सीएम विष्णुदेव […]