नगरीय निकाय चुनाव के पहले आबकारी विभाग ने पकड़ा 1 ट्रक शराब,जब्त ट्रक में 700 पेटी शराब की कीमत लगभग 54 लाख रुपए

रायपुर। 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक शराब जब्त किया है. इस शराब को मतदाताओं को बांटने के लिए लाया गया था, जिसे राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने सिमगा के ताज ढाबा के पास से पकड़ा है. जब्त शराब की कीमत 54 लाख रुपए बताई जा रही है. वहीं ट्रक की कीमत 50 लाख के आस पास बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, जब्त ट्रक में करीब 700 पेटी शराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि विभागीय अधिकारी फिलहाल इसकी गिनती कर रहे हैं. सूत्रों के […]

विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में स्नान के लिए दिया आमंत्रण

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में स्नान के लिए 13 फरवरी को प्रयागराज चलने का आमंत्रण दिया है. यात्रा के लिए सांसद संतोष पांडेय और विधायक सुशांत शुक्ला से संपर्क करने को कहा गया है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के सांसदों और विधायकों के नाम लिखी चिट्ठी में बताया कि गंगा-यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित महाकुंभ में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी को प्रयागराज आमंत्रित किया है. विधानसभा अध्यक्ष ने पत्र में बताया कि लाखों वर्षों से आयोजित हो रहे सनातन धर्म के इस महानतम अनुष्ठान को […]

विस अध्यक्ष रमन सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी के लिए किया प्रचार,कांग्रेस ने जताई आपत्ति, पत्र लिखकर निर्वाचन आयुक्त से की कार्रवाई की मांग

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में प्रचार करने पर कांग्रेस ने निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखाकर शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए प्रचार पर तत्काल रोक लगाते हुए रमन सिंह पर उचित कानून कार्रवाई की मांग की है. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग की ओर से निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र में कहा गया कि राज्य में नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर 20 जनवरी से आचार संहिता लागू है. ऐसी स्थिति में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का प्रचार-प्रसार करना […]

राजधानी में आधी रात हंगामा करने वाली रशियन नहीं थी,जानें आखिर कौन थी जो नशे में चला रही थी भारत सरकार वाली गाड़ी

  रायपुर। राजधानी रायपुर में आधी रात हंगामा मचाने वाली लड़की रशियन नहीं है। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि युवती उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। युवती 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। इस दौरान वे रायपुर आई थी। दरअसल, युवती नशे में धुत होकर भारत सरकार की गाड़ी चला रही थी। इस दौरान उसने स्कूटी में सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। कार से उतर कर नशे में धुत युवती हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। इधर रायपुर समेत पूरे प्रदेश में चर्चा है कि राजधानी रायपुर में अब रशियन लड़कियां आ रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वीआईपी रोड में बुधवार रात […]

मां है या हैवान! 4 साल के मासूम को गर्म तवे पर बैठाकर जलाया, ‘लड्डू’ चुराकर खाने की दी खौफनाक सजा

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। टीएचए स्थित शालीमार गार्डन की डीएलएफ कॉलोनी में एक सौतेली मां ने 4 साल के बच्चे को फ्रिज से लड्डू लेने पर गर्म तवे पर बैठा कर जला दिया। जिससे बच्चा बुरी तरह से जल गया। बच्चे के पिता ने सौतेली मां और सास के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले 20 सालों से ट्रांस हिंडन में परिवार के साथ रह रहे राजेश मूलरूप से महाराष्ट्र स्थित नागपुर के निवासी हैं। वह गांधीनगर की एक फैक्टरी में […]

प्रयागराज एयरपोर्ट से त्रिवेणी संगम तक हेलीकॉप्टर सेवा, 4-5 घंटे में स्नान कर वापस लौट सकेंगें श्रद्धालु, जानें किराया

  Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए एक शानदार सुविधा शुरू की गई है। अब वे हेलीकॉप्टर से सीधे प्रयागराज एयरपोर्ट से त्रिवेणी संगम पहुंच सकते हैं। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड और फ्लाई ओला की ओर से यह हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। इस सेवा के तहत श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचने के लिए लंबी पैदल यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। प्रयागराज एयरपोर्ट से सीधे त्रिवेणी संगम की सुविधा मिली जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सीधे त्रिवेणी संगम के पास स्थित बोट क्लब में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। उड़ान के दौरान श्रद्धालु आसमान से महाकुंभ के शानदार दृश्य का आनंद ले सकते हैं। […]

एक्टर सोनू सूद में लटकी गिरफ्तारी की तलवार, धोखाधड़ी के मामले में पंजाब पुलिस ने जारी किया अरेस्ट वारंट

एंटरटेनमेंट न्यूज़। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बड़ी मुसीबत में फंस गए है। दरअसल, लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत में गवाही देने के लिए बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद सूद के अदालत में पेश ना होने के बाद जारी किए गए है। इस मामले में लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला के खिलाफ 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है, जिसमें उन्हें फर्जी रिजिका सिक्कों में निवेश करने का लालच दिया गया था और इस शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस शिकायत के तहत खन्ना ने सोनू सूद को […]

महाकुंभ में फिर लगी आग, कई लोग घायल…दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद

प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में एक बार फिर से आग लगने की घटना हो गई। महाकुंभ मेला श्रेत्र के सेक्टर नंबर 18 में आग लगी। आग लगने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। बता दें कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में आग लग गई। आसमान में काला धुआं नजर आ रहा है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम […]

RBI Repo Rate: रेपो रेट में पांच साल बाद की गई कटौती, आपके होम और कार लोन की ईएमआई पर इसका क्या असर, जानें

दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत ब्याज दर या रेपो रेट में पांच साल बाद कटौती का फैसला लिया है। एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक के बाद रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की गई है। केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट को 6.5% से घटाकर 6.25% करने का एलान किया। पिछली बार रेपो रेट में कब हुई थी कटौती, इस बार कटौती से आपने होम और कार लोन की ईएमआई पर क्या असर पड़ेगा, आइए विस्तार से जानते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 7 फरवरी 2025 की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद रिजर्व बैंक के नए […]

दंतेवाड़ा : नक्सलियों ने चुनाव के पहले फैलाई दहशत, सरपंच प्रत्याशी को घर में घुसकर उतारा मौत के घाट

दंतेवाड़ा। चुनाव के पहले नक्सलियों ने कायराना हरकत की। नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी. दो दिनों में दो लोगों की हत्या से क्षेत्र के लोगों में दहशत है.घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर की है, जहां गुरुवार की रात एक से डेढ़ बजे के बीच सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे के घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना की वजह मृतक का पंचायत चुनाव को माना जा रहा है. घटना की एएसपी आरके बर्मन ने पुष्टि की है. बता दें कि सुरक्षाबलों की बस्तर के अंदरुनी इलाके तक धमक से ग्रामीणों के बीच घटते वर्चस्व को लेकर नक्सली परेशान और हताश हैं. […]