IND vs ENG: हर्षित-जडेजा के बाद आया श्रेयस-शुभमन और अक्षर का तूफान, भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में 4 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराकर सीरीज अपने नाम की थी। गुरुवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 47.4 ओवर में 248 रन बनाए। जवाब में भारत ने 38.4 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। वनडे विश्व कप 2023 के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने आठ में से सात वनडे मैच […]

आरईसी ने ₹4.30 प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया;23% बढ़कर ₹4,029 करोड़ का शुद्ध लाभ

दिल्ली।आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त अवधि के लिए सीमित समीक्षा वाले स्टैंडअलोन और समेकित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी। परिचालन और वित्तीय मुख्य बिंदु: Q3 FY25 बनाम Q3 FY24 (स्टैंडअलोन) – शुद्ध लाभ: ₹4,029 करोड़ बनाम ₹3,269 करोड़, 23% की वृद्धि – शुद्ध ब्याज आय: ₹4,930 करोड़ बनाम ₹4,153 करोड़, 19% की वृद्धि – शुद्ध ऋण-क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियाँ 0.82% से घटकर 0.74% हो गईं – परिचालन से राजस्व: ₹14,157 करोड़ बनाम ₹11,982 करोड़, 18% की वृद्धि – संवितरण: ₹54,692 करोड़ बनाम ₹46,358 करोड़, 18% की वृद्धि – कुल आय: ₹14,173 करोड़ बनाम ₹12,000 करोड़, 18% की वृद्धि – निधियों की औसत लागत: 7.18% […]

‘प्रेमानंद महाराज’ की पदयात्रा हमेशा के लिए बंद, श्रद्धालुओं को अब नहीं होंगे दर्शन, जानें क्या है वजह

  लखनऊ। संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिससे श्रद्धालुओं में भारी निराशा है। दरअसल, संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा अब हमेशा के लिए बंद कर दी गई है। अब लोग उनके रात को मिलने वाले दर्शन का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इस बात की जानकारी प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीराधा केलिकुंज की तरफ से जारी की गई है। क्यों हमेशा के लिए बंद हुई पदयात्रा? एक्स पोस्ट में लिखा गया, ‘आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से […]

MP : शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश,खेत में की क्रैश लैंडिंग, दो पायलट घायल

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा तहसील के नरवर में भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के अनुसार, विमान ने घरों को बचाते हुए एक खेत में क्रैश लैंडिंग की। गिरते ही विमान में आग लग गई। हादसे में दो पायलट घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। विमान हादसा नरवर तहसील के दबरासानी गांव में गुरुवार दोपहर हुआ। इस लड़ाकू विमान ने दिन में ग्वालियर स्थित वायुसेना के हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। जो ग्वालियर संभाग के शिवपुरी जिले में एक खेत […]

Rajnandgaon: पांच-पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपती ने किया सरेंडर, 15 साल से थे सक्रिय

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से अलग होकर बने जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में नक्सली दंपति ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष समर्पण किया है। दोनों नक्सलियों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था। पवन तुलावी माड़ एरिया के प्रेस टीम का कमांडर था पवन तुलावी की पत्नि वायके ओयाम ने आज आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों नक्सली पिछले 15-16 सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय थे, पूरे मामले का खुलासा मोहला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। दोनों नक्सली संगठन में लगभग 15 -16 साल से सक्रिय थे, पवन तुलावी मोहला मानपुर जिले के मदनवादा थाना अंतर्गत दोरदे गाँव का रहने वाला है। पवन तुलावी की पत्नी पायके […]

कृष्णा पब्लिक स्कूल में अभिभावकों का हंगामा, CBSE बोर्ड के नाम पर करवाया एडमिशन, अब CG बोर्ड से एग्जाम की तैयारी

रायपुर।आरंग स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। कृष्णा पब्लिक स्कूल को CG बोर्ड से मान्यता प्राप्त होने के बाद भी प्रबंधन ने बच्चों को CBSE बोर्ड के नाम पर एड्मिशन करा लिया. पालकों से CBSE बोर्ड की महंगी फीस ले ली गई, सालभर बच्चों को CBSE कोर्स की पढ़ाई कराई गई, लेकिन बच्चों का रजिस्ट्रेशन CG बोर्ड में कर दिया. अब 5वीं और 8वीं के बच्चों को सीजी बोर्ड में एग्जाम देना होगा. केंद्रीकृत परीक्षा की तारीखों के ऐलान के बाद इस मामले का पूरा खुलासा हुआ, जिसके बाद आज पालकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया है. […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ में 3 दिनों में तीन डिग्री तक लुढ़केगा रात का पारा, गर्मी से मिलेगी राहत,अधिकतम तापमान में नहीं होगा बदलाव

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर है। इन दिनों तापमान में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट हो रही है, लेकिन इससे अधिकतम तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आज गुरुवार यानी छह फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहा। अभी मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इस बीच रात का पारा एक से तीन डिग्री तक नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं उत्तर और मध्य भागों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। दूसरी […]

गरियाबंद में दिखा रफ़्तार का कहर, सरपंच प्रत्याशी को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत

गरियाबंद।गरियाबंद जिले में रफ्तार के कहर ने एक और जान ले ली। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में सरपंच प्रत्याशी कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई है. तेज रफ्तार ट्रक प्रत्याशी कुसुमा को रौंदते हुए निकल गया. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है. पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, साहस खोल निवासी कुसुमा चंद्राकर अपने पति देवानंद चंद्राकर के साथ बाइक में सवार होकर ओडिशा की दिशा में जा रही थी. इस दौरान मोड़ पर एक ट्रक तेज रफ्तार को विपरीत दिशा से अचनाक आते देख बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. सड़क पर गिरने के बाद ट्रक ने […]

सुरक्षा के साथ खदान संचालन में पाॅवर कंपनी अव्वल,गारे पेलमा के पांच ईनाम श्रेष्ठ कार्यों के प्रतीक – सुबोध सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड को गारे पेलमा खदान के संचालन में सुरक्षा संबंधी मापदण्डों के पालन हेतु वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा में केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीनस्थ महानिदेशालय खान सुरक्षा द्वारा पांच महत्वपूर्ण पुरस्कारों से नवाजा गया है। इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने उत्पादन कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह हमारी टीम की प्रतिबद्धता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीनस्थ महानिदेशालय खान सुरक्षा द्वारा वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर खदानों के रखरखाव और कार्य-निष्पादन का […]

महाकुंभ पहुंचे पाकिस्तानी, लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे, शासन-प्रशासन की बेहतरीन व्यवस्थाओं से गदगद हुआ दल

प्रयागराज। संगमनगरी में आयोजित महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों लोग संगम तट पर डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तानियों का जत्था भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहा है। इस बीच 68 पाकिस्तानी हिंदू संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच चुके हैं। ये सभी लोग आज यानि गुरुवार को संगम स्नान करेंगे। इन पाकिस्तानी हिंदुओं का भारत में तीन दिनों का कार्यक्रम है। प्रयागराज की धरती पर पहुंचते ही सभी पाकिस्तानी हिंदुओं ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। साथ ही मोदी सरकार की व्यवस्था की भी जमकर तारीफ की। पाक हिंदुओं का कहना है कि सोशल मीडिया पर […]