Bhimtal Bus Accident: अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बस खाई में गिरी, 27 लोग थे सवार, एक बच्चे समेत चार की मौत
भीमताल। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में आज बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। यहां सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। 21 सुशीला […]



