IAS पंकज अग्रवाल को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली। एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल (1992 बैच ) को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ( Secretary, Ministry of Road Transport and Highways) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में आज भारत सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाए जाने के कारण यह पद रिक्त हुआ है। दोनों ही अधिकारी मध्य प्रदेश कैडर के हैं। पंकज अग्रवाल वर्तमान में केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में सचिव हैं।  

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए सबकुछ

आज साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगेगा और आज ही सर्वपितृ अमावस्या भी है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि सूर्य ग्रहण रात को लगेगा। जिस कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण आज रात 9 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा और खत्म देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा। Surya Grahan 2024 India: सूर्य ग्रहण और अमावस्या का संबंध सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या के दौरान देखा जाता है। यानी जब चंद्रमा और सूर्य, पृथ्वी के एक ही तरफ होते हैं। एक अमावस्या लगभग 29.5 दिनों में पूरी होती […]

Maharashtra: पुणे में बावधन के पास हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश , दो लोगों के मारे जाने की आशंका

  पुणे। महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुणे जिले के बावधन के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि हादसा कोहरे या तकनीकी खामी की वजह से हुआ होगा। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद देखते ही देखते वह आग के गुब्बारे […]

ASI ने आर्केस्टा में लड़कियों के साथ लगाए जमकर ठुमके, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

जांजगीर – चांपा। जिले के बिर्रा थाना में पदस्थ एएसआई फूलेश्वर सिंह सिदार का वर्दी में आर्केस्टा में लड़कियों के साथ ठुमके लगाते वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। जिसे एसपी विवेक शुक्ला ने संज्ञान में लेते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया है। बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनादह 30 सितंबर को एक डांस आर्केस्टा का आयोजन ग्रामवासियों के द्वारा किया गया था। रात्रि गश्त में एएसआई फूलेश्वर सिंह सिदार की ड्यूटी लगाई गई थी। गश्त के दौरान वे ग्राम सोनादह पहुंच गए और आर्केस्टा में बज रहे गाने पर डांस कर रही लड़कियों के वे भी डांस करने लगे। जमकर वायरल हो रहा है वीडियो किसी ने […]

कन्या छात्रावास के खाना खाकर 20 से ज्यादा बच्चियां हुई फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार

कटघोरा। कटघोरा के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के के ग्राम कटोरी से कन्या छात्रावास का खाना खाकर बच्चों की तबियत ख़राब होने का मामला सामने आया है। जहां नगोई कन्या आश्रम में पढ़ाई करने वाली कक्षा पहली से पांचवी तक की लगभग 20 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गईं है। जिनका इलाज काठगोधा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। जानकारी के मुताबिक, आज भोजन के बाद अचानक इन सभी बच्चों की तबियत बिगड़ गई और उल्टी और दस्त की समस्या होने लगी। घटना के बाद सभी बच्चों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से काठगोधा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया […]

आज का इतिहास 2 अक्टूबर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन आज

2 अक्टूबर भारत के इतिहास की ऐसी तारीख जिस दिन दो महान नेता इस दुनिया में आए.. एक हैं हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यानी मोहन दास करमचंद्र गांधी जिन्हें प्यार से हम बापू कहते हैं और दूसरे सहज सौम्य और शीतल स्वभाव लेकिन अद्वितीय साहस के प्रतीक देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री. महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था. जिनकी माता पुतली बाई जबकि पिता करमचंद गांधी थे. दक्षिण अफ्रीका में अपमान झेलने के बाद अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने भारत आए गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह से अपने आंदोलन का बिगुल फूंका. देश के तीन बड़े आंदोलनों असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और […]

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में दिन के हिसाब से लगाएं भोग, प्रसन्न को जाएंगी मां दुर्गा

  Shardiya Navratri 2024 Bhog: मां दुर्गा के पावन पवित्र दिन शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने में मात्र एक दिन शेष है. इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक हैं. ऐसे में चाहुंचोर जोर शोर से चल रही तैयारियों पर लगभग विराम लग चुका है. अब भक्त मां दुर्गे के पूजन में लग चुके हैं. बता दें कि, नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक धूमधाम से मां दुर्गा के 9 स्वरूपों का पूजन होता है. इस दौरान श्रद्धालु मां को प्रसन्न करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ते हैं. कोई ध्वजा नारियल चढ़ाता है तो कोई भोग लगाता है. लेकिन, आपको बता दें कि, मां के […]

आज का राशिफल 2 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सर्वपितृ अमावस्या का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। आर्थिक रूप से भी आज का दिन अच्छा रहेगा, पुरानी लेनदारी वापस आएगी। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता प्राप्त हो सकती है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)   आज का दिन जातक को मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा, दिन के मध्य में आकस्मिक धन प्राप्ति के योग है। कार्य स्थल पर वाद विवाद हो सकता है। जल्दबाजी में किसी भी दस्तावेज पर सिग्नेचर न करें। दिन के अंत में मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य में शिथिलता […]

आज का पंचांग 2 अक्टूबर : आज सर्वपितृ अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 10, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, अमावस्या, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 17, रबि-उल्लावल 28, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 19 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 23 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। चतुष्पद करण पूर्वाह्न 11 बजे तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार […]

दुर्ग धमधा नाका बाइपास पर हुआ बड़ा हादसा,फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौत

दुर्ग। दुर्ग के धमधा नाका बाइपास पर दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है. जानकारी के मुताबिक, केरला पासिंग ट्रक फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गया. इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई. वहीं दो अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. यह घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है.   पुलिस ने ट्रक की बॉडी कटर से काटकर मृतक को बाहर निकाला. बता दें कि ट्रक रायपुर से राजनांदगांव की ओर जा रहा था. तभी ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा. ट्रैफिक एवं पीडब्यूडी के कर्मचारी बचाव कार्य […]