कंगना रनौत की नई फिल्म पर मचा बवाल, SGPC ने भेजा Notice

  मुंबई। कंगना रनौत की फिल्म “एमरजैंसी” पर विवाद गहरा गया है। दरअसल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिखों के रोल और ऐतिहासिक पक्षों को गलत ढंग से पेश करने वाली भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘एमरजैंसी’ के निर्देशकों को कानूनी नोटिस भेजा है। साथ ही फिल्म में से सिख विरोधी भावना वाले आपत्तिजनक दृश्य काटने के लिए कहा है। शिरोमणि कमेटी के कानूनी सलाहकार अमनबीर सिंह स्याली की ओर से भेजे गए नोटिस में कंगना रनौत सहित फिल्म के निर्देशकों को जारी किए गए ट्रेलर को भी सार्वजनिक और सोशल मीडिया मंचों से हटा कर सिख कौम से लिखित माफी मांगने के लिए कहा गया है।  

Dahi Handi: मुंबई दही हांडी उत्सव में बड़ा हादसा: 206 गोविंदा अस्पताल में भर्ती, मानव पिरामिड टूटने से 60 से अधिक घायल

मुंबई। महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाए गए दही हांडी उत्सव के दौरान मुंबई में एक गंभीर हादसा हो गया। दही हांडी तोड़ने के लिए बनाए गए मानव पिरामिड के अचानक टूटने से कई गोविंदा एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे हड़कंप मच गया। इस हादसे में 60 से अधिक गोविंदा घायल हो गए, जिनमें से कुछ को सिर पर चोट आई, कुछ को फ्रैक्चर हुआ, और कई के हाथ-पैर कुचले गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार, 20 से अधिक लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 30 से अधिक लोग अभी भी ओपीडी में भर्ती हैं। 8 गंभीर रूप से घायल गोविंदाओं […]

पूरे देश में 5 दिन तक बंद हुई पासपोर्ट सेवा, पहले के अपॉइंटमेंट भी करने होंगे रीशेड्यूल

दिल्ली। अगर आपको भीनया पासपोर्ट बनवाना है तो इसके लिए आपको अगले 5 दिन और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि देशभर में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल बंद रहेगा। यह बंदी 29 अगस्त की रात 8 बजे से शुरू होगी और 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। इस अवधि में पासपोर्ट सेवा पोर्टल तकनीकी रखरखाव के कारण अनुपलब्ध रहेगा। सर्विस बंद अवधि: 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक। इसकी जानकारी पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि तकनीकी रखरखाव के कारण पासपोर्ट सेवा पोर्टल 2000 बजे (29.8.2024) से 6 बजे (2.9.2024) तक अनुपलब्ध […]

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी, कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार

रायपुर। प्रदेश में अभी भी मानसून सक्रिय है, इस बीच एक बार फिर मौमस का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों में जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, शक्ति, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ निचले बादल छाने की संभावना है.   वहीं मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, कोरिया, बलरामपुर, जशपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, रायगढ़ और कोरबा जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आसार है. राजस्व एवं […]

दही हांडी उत्सव में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय,कहा-भगवान श्री कृष्ण ने अपनी लीला से हमें जीवन जीने की कला सिखाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी उत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दही हांडी फोड़कर गोविंदा टोलियों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दही हांडी उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपनी लीला से हमें जीवन जीने की कला सिखाई है। महाभारत में श्री कृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध लड़ने का संदेश दिया। अन्याय के खिलाफ लड़ना ही सबसे बड़ा धर्म है। भगवान श्री कृष्ण ने हमें कर्म की प्रधानता की शिक्षा दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्री कृष्ण प्रकृति प्रेमी थे। […]

29 अगस्त को छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाडी राज्य खेल अलंकरण से होंगे सम्मानित

रायपुर। खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त 2024 को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे, जबकि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस समारोह में वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए कुल 97 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार राशि 76 लाख रुपए होगी, जबकि पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खातों में 60.33 लाख रुपए […]

आज का इतिहास 28 अगस्त : 1986 में आज ही के दिन शतरंज में ‘ग्रैंडमास्‍टर’ बनने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं भाग्‍यश्री साठे

28 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1986 में आज ही के दिन भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं। 1972 में 28 अगस्त के दिन ही साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित हुआ था। 1956 में आज ही के दिन इंग्‍लैंड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर एशेज सीरीज पर कब्‍जा जमाया था। 28 अगस्त का इतिहास (28 August Ka Itihas) इस प्रकार है – 2018 में 28 अगस्त को ही भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। 2017 में आज ही के दिन पीवी सिंधु ने बैडमिंटन विश्व […]

भाद्रपद माह का पहला शनि प्रदोष व्रत कब? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। लेकिन, भाद्रपद माह में आने वाला पहला प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन है। भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इस व्रत में प्रदोष काल में पूजा करने का विशेष महत्व है। इसलिए इसे प्रदोष व्रत कहा जाता है। आइए जानते हैं भाद्रपद मास का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा। कब है भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत 31 अगस्त शनिवार के दिन रखा जाएगा। इसलिए इसे शनि […]

आज का राशिफल 28 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)   आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप बेवजह के कामों में अपना समय नष्ट न करें। अपने भविष्य के लिए आज कोई निर्णय आप ले सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी, परंतु आज आपका सहयोग आपके ही लोग नहीं करते दिखाई देंगे, जिस कारण आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर आपसे लोगों की नाराजगी बनी रहेगी। आज अपने स्वभाव में थोड़ा सा परिवर्तन लाएंगे, तो रुके हुए कार्य बन सकते हैं। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन आप खुद को एक नई ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज व्यर्थ के वाद- विवाद से […]

आज का पंचांग 28 अगस्त : मंगलवार पर वीर हनुमान की पूजा से पहले जान लें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें पंचांग

आज मंगलवार का दिन है। यह दिन वीर हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो जातक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मोक्ष मिलता है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 27 August 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि मध्य रात्रि 01 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि – वृषभ सूर्योदय और सूर्यास्त का […]