निकाय चुनाव: गरियाबंद में बीजेपी और कांग्रेस के बीच महासंग्राम, प्रचार-प्रसार की होड़ में दोनों पार्टियां जुटीं, चुनावी शोर हुई तेज
जीवन एस साहू गरियाबंद। गरियाबंद में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों प्रमुख दलों के अध्यक्ष प्रत्याशी अपने पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। गरियाबंद नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने रिखीराम यादव को मैदान में उतारा है, जो कि पार्षद के साथ ही एल्डरमैन रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने गैंदलाल सिन्हा पर भरोसा जताया है, गैंदलाल सिन्हा कलार समाज गरियाबंद परिक्षेत्र के मंडलेश्वर ( अध्यक्ष ) हैं। बीजेपी और कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशियों के चेहरे नगर की जनता के बीच छाए हुए हैं। जिसके चलते मुकाबला काफी रोमांचक होने […]



