Exit Poll Results: दिल्ली में बन रही बीजेपी की सरकार, एग्जिट पोल के नतीजे आए सामने

  नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के लिए पहला एग्जिट पोल सामने आ गया है। Matrize एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बनने की संभावना है। पोल के मुताबिक, बीजेपी को 40 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 37 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के बारे में यह अनुमान जताया गया है कि उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिल सकती। वहीं, पी मार्क के परिणामों के अनुसार बीजेपी को 49 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 31 सीटें मिलती दिख रही हैं। ये एग्जिट पोल दिल्ली के आगामी चुनाव परिणामों को […]

नवागढ़ महाविद्यालय और विप्र महाविद्यालय के बीच हुआ एमओयू

नवागढ़। नवागढ़ महाविद्यालय के शासकीय के आर डी महाविद्यालय, नवागढ़ और रायपुर स्थित विप्र महाविद्यालय के प्राचार्यों डॉ गिरीश कान्त पांडेय और डॉ मेघेश तिवारी के मध्य एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इस एमओयू के माध्यम से दोनों महाविद्यालय के मध्य शोध, अनुसंधान, संगोष्ठी, सेमिनार, कार्यशाला तथा एकेडमिक एक्सचेंज प्रोग्राम संपन्न होगा। इस अकादमिक उन्नयन गतिविधि से नवागढ़ महाविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों को लाभ मिलेगा। इस एम ओ यू के आधार पर, आज ही विप्र महाविद्यालय, रायपुर में छात्रों के लिए अपार आई डी को लेकर एक कार्यशाला भी संपन्न हुआ है। ऐसा ही एक कार्यशाला अगले माह शासकीय के आर डी महाविद्यालय, नवागढ़ में भी आयोजन होगा।

अनुमति नहीं मिली, उसके बाद भी पूर्व सीएम बघेल ने प्रमोद नायक के समर्थन में निकाली ट्रैक्टर रैली

बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान से पहले प्रदेश में चुनावी माहौल गर्म है। बिलासपुर में जिला प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ट्रैक्टर रैली निकाली. नगर निगम बिलासपुर के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के समर्थन में यह रैली निकाली गई. जिसमें विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रैली को अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के इशारे पर जिला प्रशासन के काम करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही […]

America deport Indian: डंकी रूट से अमेरिका गए 104 भारतीयों की वापसी… 13 बच्चे भी शामिल

  दिल्ली। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों का पहला जत्था बुधवार दोपहर 1:59 बजे अमेरिकी सैन्य विमान C-147 से अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस विमान में 104 भारतीय नागरिक सवार थे, जिनमें 13 बच्चे, 79 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल हैं। अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। किन राज्यों के लोग लौटे? वापस लाए गए प्रवासियों में पंजाब से 30, हरियाणा से 33, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 3, उत्तर प्रदेश से 3 और चंडीगढ़ से 2 लोग शामिल हैं। इनमें से गुजरात के 33 लोगों को अमृतसर एयरपोर्ट से ही सीधे गुजरात भेजा जाएगा। कैसे पकड़े गए ये प्रवासी? इन प्रवासियों […]

अटल विश्वास पत्र का एक-एक वादा पूरा करेंगे, ये हमारी गारंटी है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  ० दो-तीन दिनों में किसानों को जारी कर देंगे धान की अंतर की राशि ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा से की नगरीय निकाय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत: कहा ऊर्जानगरी कोरबा आकर नई ऊर्जा का होता है संचार ० मुख्यमंत्री ने विशाल आमसभा को किया संबोधित: कहा नगरीय निकाय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हमारी सरकार ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र को दिए 400 करोड़ रूपये रायपुर।नगरीय निकायों के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र “अटल विश्वास पत्र” में हमने नगरीय निकाय क्षेत्रों के विकास के लिए जो घोषणाएं की हैं, वह विकास की गारंटी है। जिस तरह मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने […]

बालको एवं वृद्धजनों के लिए बनेगा एक और आश्रय स्थल : डाॅ रमन सिंह

० बाल आश्रम के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर नवीन भवन का लोकार्पण रायपुर।कचहरी चैक स्थित बाल आश्रम के नवनिर्मित भवन का लोकापर्ण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन माननीय डाॅ रमन सिंह थे। इस दौरान कार्यक्रम में सत्यनारायण शर्मा पूर्व मंत्री एवं विधायक छ.ग. शासन, माननीय राजेश्री महंत डाॅ. रामसुंदर दास विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अजय तिवारी , गोकुल दास डागा , देवीचंद श्रीश्रीमाल जी, डाॅ. कमलेश्वर अग्रवाल , मदन लाल तालेड़ा, रुपचंद श्रीश्रीमाल , नरेशचंद्र गुप्ता , विजय दानी ,डाॅ.सुरेश शुक्ला , राजकिशोर नत्थानी , गोवर्धनदास डागा, निखिल अम्बिलकर, हरिवल्लभ अग्रवचाल आदि […]

धमतरी में बड़ा हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन बच्चों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

धमतरी। कुरूद थाना क्षेत्र के गांव चर्रा में ट्रैक्टर पलटने से तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रैक्टर पर चार बच्चे बैठे थे। बच्चे अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Delhi Election 2025: पैसे बांटने से लेकर फर्जी वोटिंग के आरोप तक, मतदान के बीच दिल्ली में जमकर हंगामा

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी (आप) फर्जी वोट डलवा रही है। दूसरी तरफ आप का आरोप है कि भाजपा नेता मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं।   सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हुआ। भाजपा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी वाले बाहर से महिलाएं लाए, जिन्होंने फर्जी वोट डाले हैं। भाजपा का कहना है कि बुर्के में महिलाओं ने फर्जी वोट डाला। आम आदमी पार्टी ने लगाया ये आरोप मतदान के दौरान ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली […]

Breaking : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

रायपुर। पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका उन्होंने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की कार्यवाही से बचने के लिए दायर की थी। कोर्ट ने तीन पन्नों के फैसले में, मामले में कवासी लखमा की संलिप्तता के आदेश पर उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने का उल्लेख किया। आबकारी घोटाले में कवासी लखमा की भूमिका के कारण ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वर्तमान में कवासी लखमा को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है। विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए ईओडब्ल्यू की कार्यवाही को सही ठहराया […]

सरकारी दफ्तरों में 3 स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए कब-कब मिलेगी छुट्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है. सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने आदेश पत्र जारी कर छुट्टियों की घोषणा की है. जारी आदेश के मुताबिक, गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त 2025, महाष्टमी पर 30 सितंबर 2025 और दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के दिन 21 अक्टूबर 2025 को स्थानीय अवकाश रहेगा. हालांकि, यह अवकाश बैंक, कोषालय और उप-कोषालय कार्यालयों के लिए लागू नहीं होगा.