आज तय होगा छत्तीसगढ़ का प्रभारी डीजीपी, अरुण देव का नाम सबसे ऊपर, ये IPS भी रेस में, जुनेजा बन सकते हैं सलाहकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उनके बाद इसकी जिम्मेदारी किसे मिलेगी, फिलहाल तय नहीं, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस दौड़ में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का नाम चल रहा है। बताया जा रहा है कि अगर अशोक जुनेजा को इस बार एक्सटेंशन नहीं मिलता है, तो आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम प्रभारी डीजीपी बन सकते हैं। तीन अफसरों की दौड़ में आईएएस अरुण देव गौतम का नाम सबसे ऊपर है, जबकि पवन देव और हिमांशु गुप्ता भी रेस में हैं। वहीं, चर्चा है कि रिटायरमेंट के बाद अशोक जुनेजा को सलाहकार बनाया जा सकता है। राज्य सरकार ने नए डीजीपी […]

Varanasi: गंगा में नहीं चलीं नावें… आज भी बंद रहेगा संचालन; जानें क्यों नाराज हैं नाविक? पुलिस पर लगाया ये आरोप

वाराणसी। गंगा में सोमवार को नावें नहीं चलीं। इससे पर्यटक घाटों का दीदार नहीं सके। जल पुलिस और एनडीआरएफ पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर नाविकों ने नौका संचालन बंद कर किया। नाविकों ने दशाश्वमेध घाट पर सभा की और शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जल पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर वार्ता करने का प्रयास किया गया, लेकिन नाविकों की मांग बदलते रहने की वजह से वार्ता नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। गंगा में करीब 2500 छोटी-बड़ी नावें चलती हैं। नाविकों ने शांति भंग में जेल भेजे गए नाविकों की रिहाई की मांग करते हुए सोमवार को नौका संचालन बंद कर दिया। दोपहर बाद नाविकों की […]

Jaya Ekadashi 2025 Date : जानें जया एकादशी कब है, देखें शुभ मुहूर्त, तिथि और व्रत के नियम

Jaya Ekadashi 2025 Kab Hai : जया एकादशी का व्रत 8 फरवरी को रखा जाएगा और इस दिन भगवान विष्‍णु के साथ ही मां लक्ष्‍मी की भी पूरे विधि-विधान से पूजा की जाएगी। माघ मास के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि जया एकादशी पर विष्णुजी की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी कार्यों में आपकी जय होती है। यानी कि आपको सफलता प्राप्‍त होती है। इस व्रत में खानपान के नियमों का पालन बहुत जरूरी है। नियम न मानने से पूजा सफल नहीं होती और व्रत भी टूट सकता है। आइए आपको बताते हैं जया एकादशी की तिथि कब […]

PM Modi US Visit: 12 फरवरी से दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, प्रेसिडेंट ट्रंप से करेंगे मुलाकात

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस मामले पर करीब से नजर रखने वाले लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच इसी 13 फरवरी को मुलाकात हो सकती है। सरकार के सूत्रों ने जानकारी कि प्रधानमंत्री पेरिस यात्रा खत्म कर दो दिन के दौरे पर 12 और 13 फरवरी को अमेरिका में पहुंचेंगे। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार और रक्षा एवं प्रौद्योगिकी सहयोग समेत कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो […]

बीजेपी ने बागी नेताओं पर लिया एक्शन ,27 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में बागी नेता भी चुनावी मैदान में है. भाजपा अब निष्कासन की कार्रवाई शुरू दी है. इस बीच आज भाजपा ने 27 नेताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है. भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने के आरोप और अनुशासन भंग करने के मामले में नेताओं पर निष्कासन की कार्रवाई की है. जिसमें नगर पालिका परिषद रतनपुर, नगर पंचायत मल्हार, नगर पालिका निगम बिलासपुर, नगर पालिका बोदरी, नगर पंचायत बिल्हा के कुल 27 नेता शामिल हैं.

नितिन गडकरी का बड़ा बयान, पूरे देश में लगेगा एक जैसा टोल टैक्स,राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को मिलेगी राहत

  नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सड़क परिवहन मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को राहत देने के लिए एक समान टोल नीति पर काम कर रहा है। गडकरी ने यह भी कहा कि अब भारत का राजमार्ग बुनियादी ढांचा अमेरिका के बराबर है। उन्होंने मीडिया के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम एक समान टोल नीति पर काम कर रहे हैं। इससे यात्रियों को होने वाली समस्याओं का समाधान होगा।” गडकरी अधिक टोल शुल्क और खराब सड़क की शिकायतों के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वालों के बीच बढ़ते असंतोष पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। सड़क परिवहन और […]

महाकुंभ 2025 : CM योगी का महाकुंभ दौरा आज, 35 करोड़ से अधिक लोग कर चुके हैं संगम में स्नान

महाकुंभ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी भव्य महाकुंभ में अब तक 35 करोड़ से ज्यादा लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में स्नान कर चुके हैं। खासकर बसंत पंचमी के दिन अमृत स्नान को लेकर महाकुंभ में भारी भीड़ देखी गई। इस दिन की व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद प्रातः साढ़े 3 बजे से अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, अब जानकारी सामने आई है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 4 फरवरी 2025 को महाकुंभ में प्रयागराज पहुंचेंगे। उनके दौरे का पूरा शेड्यूल महाकुंभ 2025 के मीडिया सेंटर द्वारा जारी किया गया है। CM […]

आज का इतिहास 4 फरवरी : फेसबुक लांच, जुकरबर्ग ने बदला सोशल मीडिया का अंदाज,ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप ने ली थी 23,000 लोगों की जान

पिछले दो दशक में टेक्नोलॉजी ने जिस रफ्तार से तरक्की की है, उसने लोगों की जीवनशैली को एकदम बदल दिया। फोन, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी व्यस्तताओं ने दुनिया को आपके टेबल से होते हुए आपके हाथ तक पहुंचा दिया। सोशल मीडिया के जरिए लोगों की सोशल लाइफ में आए इस बदलाव में चार फरवरी का एक खास महत्व है। दरअसल 2004 में चार फरवरी को ही मार्क जुकरबर्ग ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपने साथ पढ़ने वाले तीन दोस्तों के साथ मिलकर बनाई वेबसाइट ‘फेसबुक’ को लांच करके दुनियाभर के लोगों को ‘फ्रेंड्स’ और ‘लाइक’ को गिनते रहने का एक नया गणित दे दिया। हालत यह है कि दुनिया के अरबों […]

आज का राशिफल 4 फरवरी :आज शुभ योग से कन्या, धनु और मकर राशि के जातक पाएंगे शुभ लाभ,जानें बाकी राशियों का हाल

​मेष राशि, अधूरे कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे मेष राशि के जातक आज दिन भर व्यस्त रहेंगे। आपको कई लंबित कार्यों को आज पूरा करना होगा। ऐसे में आपको आज कुछ घरेलू कार्यों के अटक जाने से परेशानी होगी। आपको आज बच्चों को भी समय देने की जरूरत होगी। बच्चों को शिक्षा के मामले में आपसे सहयोग की जरूरत होगी। आपको आज सेहत का भी ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज किए गए निवेश का भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी को आपसे सहयोग की जरूरत हो सकती है। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। […]

आज का पंचांग 4 फरवरी : आज रथ सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति माघ 15, शक संवत 1946, माघ शुक्ल, सप्तमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 22, शब्बान 05, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 31 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 50 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 06 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 03 बजकर 35 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। आज […]