दूधाधारी मठ में मनाई गई बसंत पंचमी , विद्या की देवी मां सरस्वती की हुई पूजा-अर्चना
रायपुर। राजधानी स्थित श्री जैतूसाव दूधाधारी मठ मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व हर्ष उल्लास के साथ श्रद्धा भक्ति से मनाया गया. इस अवसर पर विद्या की देवी माता सरस्वती जी शिवम भगवान राघवेंद्र सरकार राधा कृष्ण जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई. आम का मौर गेहूं की बाली तथा पुष्प गुलाल चंदन धूप नावेद अर्पित किया गया। पूजा अर्चना संपन्न होने के बाद श्रद्धालु में प्रसाद का वितरण किया गया। राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने कहा बसंत उत्सव सनातन धर्म वलंबियों का एक प्रमुख त्यौहार है इस दिन विद्या दयानी माता सरस्वती की पूजा अर्चना विशेष रूप से की जाती है. जो भी श्रद्धालु भक्ति विधिवत […]



