भाजपा ने नए चेहरों पर खेला दांव, गरियाबंद नगर पालिका समेत 5 नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षदों की लिस्ट जारी की

गरियाबंद। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गरियाबंद नगर पालिका सहित पांच नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें गरियाबंद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए प्रशांत मानिकपुरी को अपना प्रत्याशी बनाया है, इसके साथ ही राजिम नगर पंचायत से महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पंचायत से उत्तम राजवंशी, कोपरा नगर पंचायत से रूप नारायण साहू, छुरा नगर पंचायत से लुकेश्वरी निषाद वहीं देवभोग नगर पंचायत से अनिता विकास उपाध्याय को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी ने पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू […]

नगरीय निकाय चुनाव 2025: महासमुंद, धमतरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, देखें लिस्ट

  महासमुंद/धमतरी। आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने महासमुंद और धमतरी जिले में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें महासमुंद की पिथौरा, तुमगांव और बसना नगर पंचायतों के अध्यक्ष, महासमुंद नगर पालिका के 30 वार्डों के पार्षद, जबकि तुमगांव, सरायपाली, बागबाहरा और बसना नगर पंचायत के 15-15 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इसी तरह धमतरी जिले की 5 नगर पंचायतों कुरुद, भखारा, आमदी, नगरी और मगरलोड के 15-15 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सभी नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

नगरीय निकाय चुनाव 2025: BJP ने बिलासपुर संभाग के इन जिलों में किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखिए किसे कहां से मिली उम्मीदवारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए बिलासपुर संभाग के 3 जिलों में अपने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। इनमें बिलासपुर के रतनपुर, तखतपुर एवं बोदरी नगर पालिका में 15-15 पार्षद, बिल्हा, कोटा और मल्हार, नगर पंचायत में 15-15 पार्षद, रायगढ़ में किरोड़ीमल और घरघोड़ा नगर पंचायत में 15-15 पार्षद और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में गौरेला नगरपालिका, पेंड्रा नगरपालिका और मरवाही नगर पंचायत में अध्यक्ष। इसी तरह गौरेला और पेंड्रा नगर पालिका में 15-15 वार्डों और मरवाही नगर पंचायत के 15 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की गई है।  

पहली बार मक्का से बाहर जाएगी काबा की चादर, 120 किलो सोना और 100 किलो चांदी का उपयोग

इंटरनेशनल न्यूज़। सऊदी अरब के मक्का में स्थित काबा, जो मुसलमानों के लिए दुनिया की सबसे पवित्र जगह है, पर हर साल एक विशेष चादर डाली जाती है, जिसे “किस्वा” कहा जाता है। यह काबा का आवरण होता है और इसे विशेष तरीके से तैयार किया जाता है। अब यह पहली बार मक्का के बाहर कहीं प्रदर्शित किया जाएगा। 25 जनवरी 2025 से जेद्दा में होने वाले ‘इस्लामिक आर्ट्स बिनाले 2025’ में काबा की किस्वा को किंग अब्दुलअज़ीज़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के वेस्टर्न हज टर्मिनल में सार्वजनिक रूप से दिखाया जाएगा। यह आयोजन इस्लामी कला और सभ्यता को प्रदर्शित करने का एक प्रयास है। क्या है इस्लामिक आर्ट्स बिनाले? इस्लामिक […]

निकाय चुनाव 2025 : भाजपा ने जारी की गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष समेत 5 नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की सूची

गरियाबंद। भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष समेत जिले के 5 नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी और जिले के पदाधिकारियों ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्याशियों की सूची जारी की. भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रशांत मानिकपुरी को मैदान में उतारा गया है. वहीं राजिम नगर पंचायत में महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पंचायत में उत्तम राजवंशी, कोपरा नगर पंचायत में रूपनारायण साहू, छुरा नगर पंचायत में लुकेश्वरी निषाद एवं देवभोग नगर पंचायत में अनिता विकास उपाध्याय को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है.  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने मुलाकात की

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिजन उपस्थित थे।  

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, राजनांदगांव जिले के इन नगर पालिका के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी की पहली लिस्ट में राजनांदगांव जिले के छुरिया, एलबी नगर और डोंगरगढ़ नगर पालिका के पार्षद प्रत्याशियों का लिस्ट जारी किया है. बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. वहीं पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे. 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे क्रमश: 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

विश्वदिनी पांडेय हो सकती हैं भाजपा से रायपुर मेयर प्रत्याशी , संघ और संगठन की पसंद,कांग्रेस से इनकी दावेदारी है मजबूत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दावेदारों की लंबी लिस्ट आ चुकी है। भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने टिकट पाने के लिए पूरी जोड़-तोड़ लगा दी है। दरअसल, प्रदेश के 14 में से 10 नगर निगमों में चुनाव हो रहा है। इनमें पांच निगमों इस बार महिला महापौर के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें रायपुर निगम भी शामिल है। इस बीच, सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा रायपुर से महापौर के लिए विश्वदिनी पांडे को प्रत्याशी बना सकती है। बताया जा रहा कि विश्वदिनी पांडे के कई हिंदू संगठनों के साथ संघ से भी बेहतर रिश्ते हैं, इसलिए माना जा रहा है कि संगठन […]

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को मिला FCRA लाइसेंस, विदेशी चंदा मिलने का रास्ता साफ

वृंदावन। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम यानी एफसीआरए के तहत लाइसेंस प्रदान किया है ताकि वह विदेश से धन प्राप्त कर सके। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंदिर का प्रबंधन फिलहाल एक अदालत कर रही है, जिसने एक प्रबंधन समिति गठित की है। सूत्रों ने बताया कि इस मंदिर को एफसीआरए, 2010 के तहत लाइसेंस दिया गया है। मौजूदा प्रबंधन समिति ने एफसीआरए लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इस मंदिर का प्रबंधन पहले पुजारियों का एक परिवार करता था और यह निजी प्रबंधन के अधीन था। गृह मंत्रालय ने उचित आवेदन और अदालत की मंजूरी के बाद एफसीआरए […]

निकाय चुनाव: कांग्रेस में सियासी जंग, प्रमोद दुबे के वार्ड से ढेबर की दावेदारी, टिकट में फंसा पेंच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस समेत सभी राजनीति दलों ने हुंकार भर दी है। इसके साथ सियासी जंग भी शुरू हो गई है। दोनों ही दलों में टिकटों को लेकर मंथन चल रहा है। इस बीच, सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर मिली है। कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मेयर प्रमोद दुबे के वार्ड से उनकी ही पार्टी के निवर्तमान मेयर एजाज ढेबर ने भी दावेदारी पेश की है। अब इसे लेकर कांग्रेस में दो गुट बन गए हैं। हालांकि पार्टी का कहना है कि मंथन-चर्चा के बाद सूची जारी की जाएगी। प्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही भाजपा और कांग्रेस)दोनों ही पार्टी […]