आज का इतिहास 25 जनवरी : आज ही के दिन मदर टेरेसा को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत-रत्न’ किया गया था प्रदान

कुष्ठ रोगियों और अनाथों की सेवा में अपनी जिंदगी समर्पित करने वाली मदर टेरेसा को 25 जनवरी, 1980 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। मदर टेरेसा ने जरूरतमंदों की मदद के लिए ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ नामक संस्था की स्थापना की थी। इस संस्था की दुनियाभर में शाखाएं हैं। 25 जनवरी 2022 को बुर्किना फासो में विद्रोही सैनिकों ने लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति रॉश मार्क क्रिश्चियन काबोरे का तख्तापलट कर सत्ता अपने हाथों में ले ली। राजधानी औगाडोउगोउ में एक दर्जन से अधिक सैनिकों ने सरकारी मीडिया के जरिये बुर्किना फासो की हुकूमत उनके नए संगठन ‘द पेट्रियॉटिक मूवमेंट फॉर सेफगार्डिंग एंड […]

आज का राशिफल 25 जनवरी : सिंह, तुला और वृश्चिक राशि के लिए शनिवार का दिन शश राजयोग से होगा लाभकारी,जानें बाकी राशियों का हाल

​मेष राशि, सक्रिय रहेंगे, कमाई में वृद्धि होगी मेष राशि के लोगों के जीवन में आज प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आप आज प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। आपको आज दोस्तों और रिश्तेदारों से भी सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की आज कमाई में वृद्धि होगी। आज आज किसी सामाजिक काम को लेकर भी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में आपको आज अनुकूल माहौल मिलने से आपका काम समय पूर पूरा होगा। क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना जरूरी है नहीं तो किसी से अचानक ही विवाद हो सकता है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनि मंत्र का जप करें और पीपल को जल दें। ​वृषभ […]

आज का पंचांग 25 जनवरी : आज षट्तिला एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति माघ 05, शक संवत 1946, माघ कृष्ण, एकादशी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 12, रज्जब 24, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि रात्रि 08 बजकर 32 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 26 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। धु्रव योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 38 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। बव करण प्रातः 07 बजकर 59 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात […]

चुनाव का असर: स्थगित हुई विभागीय परीक्षा, नई तारीख का बाद में होगा ऐलान, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव 2025 के कारणवश स्थगित की गई है. इस संबंध में गृह विभाग विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ मंत्रालय से आदेश जारी हुआ है. परीक्षा का आयोजन सोमवार 27 जनवरी, 2025 से सोमवार 03 फरवरी 2025 तक आयोजित होना था. विभागीय परीक्षा का आयोजन नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के समाप्त होने के पश्चात् किया जाएगा. जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी.  

धर्मांतरण रोकने छत्तीसगढ़ में करेंगे पदयात्रा, देशभर में बनाएंगे हनुमान चालीसा मंडल,पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया बड़ा ऐलान

रायपुर। धर्मांतरण रोकने के लिए बागेश्वर धाम हनुमान चालीसा मंडल बनाने का ऐलान बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया. निजी कार्यक्रम में रायपुर पहुंचे पंडित शास्त्री ने एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, धर्मांतरण देश का सबसे बड़ा मुद्दा है. इसका प्रमुख कारण अशिक्षा है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, विदेशी फंडिंग से देश में धर्मान्तरण हो रहा है. धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ आवाज उठाएंगे. उनका देश निकाला करवाएंगे. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने के लिए छग के बस्तर से पदयात्रा करेंगे. पंडित शास्त्री ने कहा, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ पदयात्रा करूंगा. विश्व की सेकेंड लार्जेस्ट चर्च छग के जशपुर में है. […]

‘‘हमर बस्तानार‘‘ की झांकी ने आनंद मेला में लगाया चार चांद

० संकल्प महिला मंडल के आनंद मेले में प्रबंध निदेशक एसके कटियार एवं श्रीमती प्रभा कटियार हुईं शामिल कोरबा। आनंद मेला जैसे कार्यक्रमों से विद्युत उत्पादन कंपनी परिवार को एक साथ समय बिताने और आनंद लेने का अवसर मिलता है। इससे सबमें फिर से नई ऊर्जा का संचार होता है। यह बातें विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार ने हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में आयोजित आनंद मेला में कही। आनंद मेला में संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव एवं मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव व पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि एसके कटियार एवं श्रीमती प्रभा कटियार का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक […]

उत्तराखंड में होने वाले 38th नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के दस शूटर्स का चयन

  रायपुर। उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेल के लिए छत्तीसगढ़ से 10 शूटर्स का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा किया गया हैं। इसमें सभी खिलाड़ियों का चयन लास्ट चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया हैं जो की उत्तराखंड के देहरादून के मैदान में अपना अपना निशाना साधेंगे,जिसका आयोजन 28 जनवरी से शुरू हो जायेगा। खिलाड़ियों में परमपाल सिंह स्कीट मेन,कुंवर कार्तिक सिंह-50 मीटर 3p मेन,दिव्यांशु देवांगन 10 मीटर एयर राइफल मेन,प्रान्जुश्री 10 मीटर एयर राइफल वीमेन,शेषांक मसीह 10 मीटर एयर पिस्टल मेन,मानस कनोजे 10 मीटर एयर राइफल मेन ,श्रुति यादव 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल वीमेन,चांदनी पैकरा10 मीटर पिस्टल वीमेन,ख़ुशी सक्सेना 10 मीटर एयर राइफल ,सौम्या […]

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: रायपुर में चुनाव कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। यह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में 25 जनवरी को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य होंगे। कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने, दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा चुनाव की तुलना में वर्ष 2024 में लोकसभा निर्वाचन में मतदान […]

Mahakumbh: अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर, अब कहलाएंगी श्री यामिनी ममता नंद गिरि

  प्रयागराज। महाकुंभ मेले में अब जानी मानी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की एंट्री हो गई है। ममता गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर अब संतों का जीवन व्यतीत करेंगी। उन्हें महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। शुक्रवार को ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्र धारण कर महाकुंभ के सेक्टर नंबर 16 में स्थित किन्नर अखाड़े के शिविर में पहुंचीं। यहां पर उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा। ममता कुलकर्णी के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। किन्नर अखाड़े की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बन जाएंगी। संगम पर पिंडदान के बाद उनका पट्टाभिषेक किन्रर अखाड़े में […]

डीजीपी अशोक जुनेजा को फिर मिलेगी सेवावृद्धि ?

राजेंद्र ठाकुर रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी के लिए सरकार ने अभी तक संघ लोक सेवा आयोग को नया पैनल नहीं भेजा है। इस कारण माना जा रहा है कि वर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा को फिर से सेवावृद्धि मिल जाएगी। अशोक जुनेजा को पिछले साल अगस्त में छह महीने की सेवावृद्धि मिली थी,उनका सेवावृद्धि वाला कार्यकाल चार फ़रवरी को समाप्त होने जा रहा है। अशोक जुनेजा को पिछली भूपेश बघेल की सरकार ने डीएम अवस्थी को हटाकर डीजीपी बनाया था। अशोक जुनेजा जून 2023 में 60 की आयु पूर्ण कर ली। कायदे से तब उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए था, पर संघ लोक सेवा आयोग की अनुशंसा के बाद दो […]