जनदर्शन में सीएम ने सुनी जनता की समस्याएं ,हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को तिरंगा का किया गया वितरण
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में साप्ताहिक जनदर्शन गुरुवार को आयोजित हुआ। रिमझिम बारिश बीच जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय से मिलने, उनसे अपनी समस्याएं बताने और उनके समाधान के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री निवास पहुचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन में आए आम जनता की समस्याएं सुनी। इस बीच मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को तिरंगा वितरित किया। इस अभियान के अंतर्गत, लोगों को राष्ट्रीय ध्वज सौंपे गए ताकि वे भी स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक को अपने घरों में फहरा सकें। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की और इस […]



