राजीव युवा मितान सम्मेलन : छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण तथा राजगीत अरपा पैरी की धार के साथ कार्यक्रम की शुरूआत

रायपुर। राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होने राजधानी पहुंचे सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण तथा राजगीत अरपा पैरी की धार के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की।  

मुख्यमंत्री ने सांसद राहुल गांधी का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ से किया स्वागत

रायपुर।सांसद राहुल गांधी का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ से किया आत्मीय स्वागत।सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे ।  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया भाजपा का 104 पन्नों का आरोप पत्र,छत्तीसगढ़ी में लिखा -कांग्रेस के पांच बछर, छत्तीसगढ़ होगे तितर बितर

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। अमित शाह आज भाजपा का आरोप पत्र जारी करेंगे। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑटोडोरियम में भाजपा का आरोप पत्र जारी कर रहे हैं। 20 साल बाद बीजेपी आरोप पत्र जारी कर रही है। भाजपा का आरोप पत्र छत्तीसगढ़ी में लिखा है। कांग्रेस के पांच बछर, छत्तीसगढ़ होगे तितर बितर। आपको बता दें कि भाजपा ने 104 पन्ने का आरोप पत्र जारी किया है। जिसमें अटल बिहारी के संदेशों को भी शामिल किया गया। इसके अलावा भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के कई बिंदुओं की पोल खोली है। साथ […]

Aditya L1 Launch Live: भारत की नजरें अब सूर्य पर, आदित्य-एल1 लॉन्च, लैग्रेंजियन-1 बिंदु तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे

  नेशनल न्यूज़। चंद्रयान-3 की सफलता के कुछ दिन बाद भारत ने शनिवार को अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1’ को प्रक्षेपित किया। प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रॉकेट पीएसएलवी से किया गया। सूर्य के अध्ययन के लिए ‘आदित्य एल-1’ को धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर ‘लैग्रेंजियन-1’ बिंदु तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। जी. माधवन नायर ने कही यह बात आदित्य एल-1 मिशन पर इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने कहा कि यह मिशन बहुत महत्वपूर्ण है। आदित्य एल-1 को लैग्रेंजियन पॉइंट 1 के आसपास रखा जाएगा, जहां पृथ्वी और सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल लगभग शून्य हो जाता है और न्यूनतम ईंधन के साथ, […]

कजरी तीज आज : शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें व्रत का महत्व और विधि

हिंदू धर्म में प्रत्येक तिथि पर कोई ना कोई व्रत त्योहार मनाया जाता है. आज यानी 2 सितंबर 2023 को कजरी तीज का व्रत रखा जा रहा है. ये व्रत हर वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जो महिला ये व्रत करती हैं, उनके बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है और उनके परिवार की सुख समृद्धि में वृद्धि होती है. कजरी तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना कर उनसे आशीर्वाद लिया जाता है. आज के दिन दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है. इस शुभ योग में पूजा करना बेहद शुभ फलदाई माना जा […]

मनी लॉन्ड्रिंग : जेट एयरवेज इंडिया लिमिटेड के संस्थापक नरेश गोयल को ED ने किया गिरफ्तार,जानें मालिक से कर्ज में डूबने तक

नेशनल न्यूज़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 538 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) केस में जेट एयरवेज इंडिया लिमिटेड के संस्थापक नरेश गोयल (74) को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी अधिकारियों ने बताया कि गोयल को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। ईडी गोयल को शनिवार को विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग कर सकती है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले की जांच सीबीआई की एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। सीबीआई ने केनरा बैंक धोखाधड़ी मामले में गोयल, उनकी पत्नी अनीता और कंपनी के कुछ पूर्व अधिकारियों को आरोपी बनाया है। नरेश गोयल पर क्या हैं आरोप सीबीआई ने बैंक की शिकायत के आधार […]

G20 summit : सात सितंबर को भारत आएंगे President बाइडन , PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आगामी बृहस्पतिवार (सात सितंबर) को भारत जाएंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस के मुताबिक, बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। जी20 समूह का मौजूदा अध्यक्ष भारत नयी दिल्ली में नौ और दस सितंबर को होने वाले इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं की मेजबानी करेगा। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे व्हाइट हाउस ने शुक्रवार रात जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडन भारत में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आगामी बृहस्पतिवार (सात सितंबर) को नई दिल्ली […]

ASIA CUP 2023: चार साल बाद वनडे में एक-दूसरे टकराएंगे भारत -पाकिस्तान,आज दोपहर 3 बजे से हैं मैच

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत और पाकिस्तान वनडे फॉर्मेट में चार साल और वनडे एशिया कप में पांच साल बाद टकराएंगे। ये दोनों टीमें इससे पहले वनडे एशिया कप में 2018 में और वनडे फॉर्मेट में चार साल पहले 2019 के विश्व कप में आपस में टकराए थे। टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर इन पिछले वनडे मुकाबलों में अपनी श्रेष्ठता जरूर दर्ज की, लेकिन शनिवार को एक बार फिर ये दोनों टीमें एशिया कप में जब आमने-सामने होंगी तो परिस्थितियां पांच साल के मुकाबले बदली होंगी। भारत को पहले की तरह कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का साथ मिलेगा तो वहींं पाकिस्तान के शाहीन आफरीदी का साथ देने के लिए नसीम […]

आज का इतिहास 2 सितंबर : जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन 2 सितंबर 1946 में हुआ

भारतीय इतिहास में 2 सितंबर का दिन बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस दिन जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन 2 सितंबर 1946 में हुआ। भारत की अंतरिम सरकार, जिसे भारत की अनंतिम सरकार के रूप में भी जाना जाता है का कार्य ब्रिटिश भारत को स्वतंत्रता की ओर ले जाने में सहायता करना था। यह 15 अगस्त 1947 तक, ब्रिटिश भारत की स्वतंत्रता और भारत- पाकिस्तान के प्रभुत्व के निर्माण तक कायम रहा। आज के इस लेख में हम आपको 2 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। […]

आज का राशिफल 2 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपकी नौकरी की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको परिवार में एक दूसरों के साथ किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी, तो वह आसानी से दूर होगी। सब एक दूसरे के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर किसी मित्र से बातचीत करनी पड़ सकती है। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी धन संबंधित […]