paris paralympics 2024: 21 मेडल पहली बार, पैरिस में भारत ने तोड़ा रिकाॅर्ड
दिल्ली। पैरिस पैरालिंपिक्स 2024 के 7वें दिन भारत के लिए एक और बड़ी सफलता आई। महाराष्ट्र के मैकेनिकल इंजीनियर सचिन सरजेराव खिलारी ने मेंस शॉटपुट एफ46 इवेंट में 16.32 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। इस प्रदर्शन से उन्होंने एशियन रिकॉर्ड भी तोड़ा। हालांकि, सचिन केवल 0.06 मीटर के अंतर से गोल्ड से चूक गए। सचिन खिलारी के इस मेडल के साथ भारत के पैरालिंपिक्स 2024 में कुल मेडल्स की संख्या 21 हो गई है, जिसमें 3 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं। पैरिस में भारत ने कुल 84 एथलीट्स भेजे थे, और यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साबित हो रहा है। सचिन खिलारी […]



