Politics: महाराष्ट्र में CM पद को लेकर हलचल तेज; शिंदे आज ले सकते हैं बड़ा फैसला, शिवसेना नेता ने दिया संकेत

  मुंबई। महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे घोषित होने के एक सप्ताह बाद भी नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बकरार है। सीएम और डिप्टी सीएम के चेहरे को लेकर लगातार सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। इस बीच, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव चले गए। इस वजह से महाराष्ट्र सरकार के गठन पर फैसला लेने के लिए मुंबई में होने वाली महायुति की अहम बैठक स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी कि क्या शिंदे सरकार गठन के फैसले से नाराज हैं और इसलिए सतारा जिले में अपने गांव चले गए हैं। हालांकि, अब उनकी पार्टी के नेता उदय सामंत ने सभी अटकलों पर […]

आज पुडुचेरी-तमिलनाडु से टकराएगा फेंगल, 90kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; स्कूल-कॉलेज बंद

दिल्ली। देशभर में एक ओर जहां ठंड पैर पसार रही है। वहीं, दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में बना एक डिप्रेशन फेंगल नामक चक्रवाती तूफान का रूप लेने जा रहा है। कहा जा रहा कि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेंगल शनिवार दोपहर पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है। हालांकि, इससे पहले ही फेंगल के असर से मौसम बदलने लगा है। इसके कारण समुद्री तट पर उथल-पुथल साफ तौर पर देखने को मिल रही है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मौसम […]

छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी,सीएम साय ने ’बस संगवारी एप’ लॉन्च किया

० बस यात्रियों, विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा एप का उपयोग ० एप में 5 हजार से अधिक बसों की मिलेगी जानकारी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सुशासन की अवधारणा पर अमल करते हुए यात्रियों की यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए ’बस संगवारी एप’ लॉन्च किया। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बस संगवारी एप बस यात्रियों, विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा। निकट भविष्य में इस एप के माध्यम से अंतर्राज्यीय बसों के परिवहन […]

मेरा संविधान-मेरा अभिमान के लिए रायपुर आएंगे राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा

० भाजपा के थिंक टैंक माने जाते हैं राकेश सिन्हा, संविधान दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ पर रायपुर में बड़ा आयोजन ० संविधान दिवस पर रायपुर लोकसभा की 100 से अधिक कालेजों में आयोजित हो रही हैं प्रतियोगितायें,50 हजार युवा हो रहे सम्मिलित रायपुर। भारत के 75 वें संविधान दिवस पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 100 से अधिक कालेजों में “मेरा संविधान-मेरा अभिमान” विषय पर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है । इस अवसर पर कॉलेज युवाओं को देश के संविधान के महत्व को समझाने और संविधान के सम्मान और सुरक्षा के संकल्प लेने के उद्देश्य से रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के दिशानिर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया […]

रायपुर एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बैंक ब्रांच मैनेजरों /बैंको के अधिकारियों की ली बैठक

० बैंकों में अलार्म, गार्ड, कैमरा दुरस्त करने दिए निर्देश,कहा-  साइबर फ्रॉड के मामलों में पुलिस के सहयोग से लोगों के पैसे वापस दिलाएं रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा सिविल लाईन रायपुर स्थित सी-04 भवन के सभाकक्ष में रायपुर के विभिन्न बैंकों के ब्रांच मैनेजरों/अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक रोहित मालेकर उपस्थित रहें। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ब्रांच मैनेजरों से निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई – 01. बैंक की सुरक्षा के मद्देनजर अलार्म हमेशा चालू रखने तथा समय – समय पर इसे […]

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के पहले वर्षगांठ के लिए जोधपुर से फिर पहुंचा 200 किलो घी, जानें क्या है वजह

  अयोध्या। प्रभु राम के विराजमान होने के एक साल बाद अयोध्या में एक बार फिर महा उत्सव की तैयारी चल रही है. बालक राम के पहले वर्षगांठ को जहां राम मंदिर ट्रस्ट तीन दिनों तक मनाएगा. वहीं, तीन दिनों में यज्ञ अनुष्ठान और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी देखने को मिलेंगे. इस कड़ी में अयोध्या में होने वाले प्रभु राम के पहले वर्षगांठ को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. देश विदेश के भक्त भी अपनी श्रद्धा के अनुसार कुछ ना कुछ समर्पित भी कर रहे हैं. इस कड़ी में एक बार फिर राजस्थान के जोधपुर से लगभग 2 कुंतल से ज्यादा घी प्रभु राम को अखंड ज्योति जलाने […]

आज का राशिफल 30 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

​मेष राशि के लिए उलझन वाला दिन मेष राशि के लिए आज का दिन मानसिक उलझन भरा रहेगा और इनको आज जोखिम वाले काम से बचना होगा। वैसे आज आज सामाजिक कार्यों में लगे लोगों को सम्मान मिल सकता है। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन आपको आज वाणी पर भी कंट्रोल रखने की जरूरत है। किसी पारिवारिक कारण से आज यात्रा करनी पड़ सकती है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएं। ​वृषभ राशि वालों को सरप्राइज मिल सकता है वृषभ राशि के […]

आज का पंचांग 30 नवंबर : आज मार्गशीर्ष अमावस्या , जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 09, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, कृष्ण, चतुर्दशी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 15, जमादि उल्लावल-27, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 नवम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग सायं 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। शकुनि करण पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज […]

Samantha: सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का निधन, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया इमोशनल पोस्ट

एंटरटेनमेंट न्यूज़। सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट साझा किया है। पोस्ट पर सामंथा ने लिखा, अब जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, पापा। उन्होंने इसके साथ हार्ट ब्रेक वाली इमोजी भी लगाई है। तेलुगु एंग्लो-इंडियन थे सामंथा के पिता सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु और मां निनेट प्रभु हैं। सामंथा के पिता ने तेलुगु एंग्लो-इंडियन थे। सामंथा के जीवन और पालन-पोषण में एक अभिन्न भूमिका निभाई। हालांकि, काम में उन्हें पिता का सहारा नहीं मिला। सामंथा अपने काम के साथ परिवार और पिता को लेकर भी अक्सर बात करती रहती हैं। पिता के साथ […]

नवजोत सिद्धू की बढ़ी टेंशन: पत्नी के कैंसर को लेकर किया था दावा, सोसाइटी ने भेजा 850 करोड़ का नोटिस

  चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिद्धू ने हाल ही में दावा किया था कि उन्होंने आयुर्वेद के माध्यम से अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर इलाज किया है। हालांकि उनके इस दावे को विशेषज्ञों ने खारिज कर दिया था। ऐसे में अब नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी (सीसीएस) से 850 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है।   सिद्धू ने दावा किया था कि उनकी पत्नी नवजोत कौर का स्टेज 4 कैंसर का इलाज एक डाइट प्लान से किया गया है। इस डाइट प्लान से उन्होंने अपनी पत्नी के कैंसर […]