Bangladesh: इस्कॉन से जुड़े लोगों पर बांग्लादेश के वित्तीय अधिकारियों की कार्रवाई, 17 बैंक खातों पर लगाई रोक

  ढाका। बांग्लादेश के वित्तीय अधिकारियों ने इस्कॉन से जुड़े 17 लोगों के बैंक खातों पर एक महीने के लिए रोक लगा दी है। इसमें हिंदु समुदाय के प्रमुख चेहरे चिन्मय कृष्ण दास का खाता भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश की वित्तीय खुफिया इकाई (बीएफआईयू) ने गुरुवार को विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थाओं को यह आदेश जारी किया था कि वे अगले 30 दिनों तक इन खातों से लेन-देन को रोक दें।   तीन दिनों के भीतर देना होगा व्यावसायिक खातों का विवरण इसके अलावा, बीएफआईयू ने इन सत्रह व्यक्तियों से कहा है कि वे अपने सभी व्यवसायों के बैंक खातों का ताजा और अपडेटेड विवरण तीन […]

छत्तीसगढ़ में बेशकीमती अलक्जेंडर, सरकार अब भी गहरी नींद में

० सरकार जागेगी तो पिछड़े क्षेत्र में बढ़ेगी विकास की गति                         जीवन एस. साहू गरियाबंद। उतर भारत के रहवासियों को भाजपा शासन में उम्मीद जागी थी कि पिछले 37 वर्षों से उपेक्षित अलेक्जेंडर पत्थर का दोहन का लाभ अर्जित कर, राजस्व आय में से विकास कार्यों में खर्च किया जायेगा लेकिन भाजपा शासन को सत्तासीन हुए लगभग 1 वर्ष पूर्ण होने को हैं किन्तु सरकार ने देवभोग इलाके को, अब तक उपेक्षित ही रखा है। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार  एलेक्जेन्डर खदान […]

गोंदिया में बड़ा सड़क हादसा: बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई बस, 12 यात्रियों की मौत, कई घायल

गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया में बड़ा बस हादसा होने से 12 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसा गोंदिया-कोहमारा राज्य महामार्ग पर हुआ। राहत और बचाव कार्य जारी है, और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसा तब हुआ जब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की शिवशाही बस ने एक बाइक को बचाने की कोशिश की। नियंत्रण खोने के कारण बस पलट गई, जिससे 12 यात्रियों की जान चली गई। दुर्घटना के वक्त बस में 35 से अधिक लोग सवार थे। चश्मदीदों के अनुसार, बस का चालक हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय राहगीरों ने घायलों को […]

सुरक्षित संस्थागत प्रसव का एक बार फिर मिसाल पेश किया देवभोग अस्पताल ने, 24 घंटे में 5 नवजातों के किलकारी से गूंजा अस्पताल

० खड़मा में भी 4 नवजात का सुरक्षित प्रसव का रिकॉर्ड बनाया गरियाबंद। तीन माह पहले 16 घंटे में 6 मासूमों की किलकारी से देवभोग अस्पताल गूंजा था,उस सुखद क्षण की पुनरावृति हुई है।शुक्रवार को 24 घंटे में देवभोग अस्पताल में पांच नए मेहमान की किलकारी गूंजी।इसमें से एक जुड़वा भी है।ड्यूटी डॉक्टर रोशन कंचन,नर्स गायत्री ,बबीता , समारिन,अनीता साहू की भूमिका अहम रही। बीएमओ डॉक्टर प्रकाश साहु ने कहा जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गार्गी यदु के मार्गदर्शन में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने कई कार्यक्रम चलाए जा रहे।गार्गी यदु पाल भी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रही है,परिणाम स्वरूप दुरस्त ब्लॉक में संस्थागत व समान्य प्रसव सफल हो पा रहा […]

सेनमूड़ा के अलेक्जेंडर खदान से लगे जमीनो में हो रही अवैध खुदाई,मिट्टी धो कर वापस गड्ढे में डाल रहे खननकर्ता

० तहसीलदार के निरीक्षण में हुआ खुलासा गरियाबंद। देवभोग तहसील के सेनमूडा में मौजूद विश्व प्रसिद्ध एलेक्जैंडर खदान से लगे जमीन के कुछ हिस्सों में अवैध खुदाई हो रही है।गुरुवार को तहसीलदार चितेश देवांगन जब निरीक्षण में पहुंचे तो उन्हें खुदाई के प्रमाण मिले।तहसीलदार ने बताया कि खदान के घेरे वाले जमीन से लगा हुआ रकबा कुंती बाई व माधो का है।इसी रकबे में दो अलग अलग जगह खनन के प्रमाण मिले हैं।खनन करता एक जमीन में 7 से8 फिट का लम्बा सुरंग नुमा खुदाई किए हुए हैं।खुदाई के बाद धुले मिट्टी को खोदे गए भाग में ला कर पाटने का भी प्रमाण मिला है,फसल कटाई के बाद की खुदाई […]

शराब घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका, रद्द की जमानत याचिका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला में आरोपी अनवर ढेबर की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट में जाकर फिर से जमानत याचिका दायर करने को कहा है. जानकारी के अनुसार जिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अनवर ढेबर को हाई कोर्ट ने जमानत दी थी, उसे सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ पुलिस ने चेलेंज किया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जमानत को रद्द करते हुए वापस हाई कोर्ट में भेज दिया है. गौरतलब है कि अनवर ढेबर को हाईकोर्ट ने जुलाई में किडनी और गॉलब्लैडर स्टोन की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अंतरिम जमानत दी थी. इस मेडिकल […]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 दिसंबर को आएंगे छत्तीसगढ़,छत्तीसगढ़ पुलिस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। उनके साथ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी रायपुर आएंगे.जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें वे प्रेसिडेंट पुलिस कलर प्रदान करेंगे. कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे की तैयारी शुरू हो गई है.

महाराष्ट्र में EVM पर बवाल: हार पर बौखलाए संजय राउत, कहा- EVM का मंदिर बने, एक तरफ PM और दूसरी तरफ शाह की प्रतिमा हो

  मुंबई। महाराष्ट्र में ईवीएम को लेकर लगातार सियासी हंगामा जारी है। यहां हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला। गठबंधन 234 सीटों पर आगे रही। जबकि महा विकास अघाड़ी गठबंधन को बुरी हार का सामना करना पड़ा। झल्लाया विपक्ष लगातार एमवीए की हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहा है। उसने ईवीएम के हैक होने का आरोप लगाया है। इस बीच उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने महायुति और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईवीएम का तीन मूर्ति वाला मंदिर बनना चाहिए। ‘महाराष्ट्र से जुड़ी सभी बातें दिल्ली में तय की जाएंगी’ सांसद संजय […]

पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन, घर पर की छापेमारी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर और उनके करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई पोर्नोग्राफी से जुड़े एक पुराने मामले में की जा रही है, जिसमें राज कुंद्रा का नाम सामने आया है। ED की टीम ने मुंबई पुलिस के 2021 के पोर्न रैकेट केस के आधार पर यह छापेमारी की है। इस मामले में केवल राज कुंद्रा ही नहीं, बल्कि कई अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। जांच मोबाइल ऐप के माध्यम से पोर्नोग्राफी कंटेंट बनाने और उसे प्रसारित करने से जुड़ी हुई है। ED द्वारा की जा रही जांच में […]

संगवारी बाईक एंबुलेंस: वनांचलों में स्वास्थ्य सुविधा का नया दौर,पहुंचविहीन इलाकों में सरपट पहुंच रही बाईक एम्बुलेंस

० बैगा, बिरहोर विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए बनी वरदान, अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों को मिला फायदा रायपुर। बिलासपुर जिले के कोटा के सुदूर वनांचलों में बसे गांवों में वो दिन लद गए जब अस्पताल तक न पहुँच पाने की वजह से किसी को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया न हो पाए। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को त्वरित स्वास्थ्य सेवा मिल पा रही है। सुदूर एवं पहुंचविहीन गांवों में जहां एंबुलेंस तक का पहुंच पाना संभव नहीं है वहां के जंगल से लगे गांवों की सड़कों पर अब बाईक एंबुलेंस सरपट दौड़ रही है। वनांचल के गांवों में रहने वाले बैगा, […]