कमिश्नर ने किया निरीक्षण, तौल में पायी गड़बड़ी ,खरीदी प्रभारी को निलंबित करने दिए निर्देश

० आंगनबाड़ी में नहीं मिले एक भी बच्चे, सुपरवाईजर निलंबित ० निवार्चक नामावली पुनरीक्षण का भी किया अवलोकन बिलासपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने बिलासपुर सहित मुंगेली एवं जांजगीर चाम्पा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मुंगेली जिले के चंदखुरी धान खरीदी केन्द्र में तौल में गड़बड़ी पाये जाने पर खरीदी प्रभारी भुवनेश्वर साहू को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने सहायक पंजीयक सहकारिता को पत्र प्रेषित कर गड़बड़ी के लिए जिम्मेदारं केन्द्र प्रभारी को निलंबित करने को कहा है। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान अपने समक्ष में धान का तौल करवाया। तौल में 40 किलोग्राम के बोरा में वजन 41.33 किलोग्राम वजन पाया गया। वहीं जांजगीर […]

राजेश मूणत का विकास रथ पहुंचा खमतराई… सड़कें, सामुदायिक भवन के लिए दिए 64 लाख रुपए… वार्ड के लोगों ने जताया आभार

  रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज विधायक तथा तीन बार के मंत्री राजेश मूणत हर वार्ड में आम लोगों की सुविधा के लिए पिछले पांच माह से करोड़ों रुपए के काम शुरू करवा चुके हैं। खमतराई के लोगों की जरूरत के आधार वीर शिवाजी वार्ड में सड़कें-नालियां और सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए राजेश मूणत 64 लाख रुपए के प्रोजेक्ट लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी कार्य शुरू भी करवा दिए और नगर निगम अफसरों से कहा कि जितने भी काम शुरू हुए हैं, सभी समय पर पूरे होंगे तो लोगों को जल्दी सुविधा मिलेगी। इससे पहले रायपुर पश्चिम के दर्जनभर वार्डों में मूणत करोड़ों रुपए से स्कूलों का […]

जमीन दलालों पर नकेल का फरमान, राजस्व विभाग ने कलेक्टरों को सौंपी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व विभाग ने जमीन दलालों पर नकेल कसने के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिए हैं। खासतौर से खनन के लिए आबंटित भूमि को लेकर बिचलियों द्वारा वास्तविक हकदार के साथ खिलवाड़ करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश राजस्व विभाग ने जारी किया है और इसकी जिम्मेदारी कलेक्टरों को सौंपी है। आमतौर पर देखा जाता है कि बिचौलिये जमीन की कीमतें बढ़ा देते हैं, लेकिन उसका पूरा लाभ वास्तविक जमीन मालिक को नहीं मिल पाता है। बिचौलिये खेल कर जमीन को छोटे -छोटे टुकड़ों में बाँट देते हैं। इससे खनन के लिए अधिग्रहित जमीन की कीमत बढ़ जाती है। इसके चलते भू अर्जन की […]

राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन 2 जनवरी तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को दिये जाने वाले राज्य वीरता पुरस्कार के लिए 2 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। किसी घटना विशेष में उनके अदम्य साहस के लिए प्रत्येक वर्ष पांच बालक-बालिकाओं को राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके तहत पांच बालक-बालिकाओं को 25-25 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा। आवेदक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में 2 जनवरी 2025 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए बालक-बालिका की आयु घटना दिनांक को अधिकतम 18 वर्ष तक होनी चाहिए। वीरता कार्य 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के मध्य की होनी चाहिए। […]

आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत मिलेगा आवास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री साय की पहल पर भारत सरकार से मिली 15,000 आवासों की स्वीकृति रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 15,000 आवासों की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए यह पहल एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 15,000 आवास केवल मकान नहीं बल्कि उन परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक हैं। हमारी सरकार […]

दलित साहित्य अकादमी ने किया नितिन पोटाई का सम्मान

० शहीद बिरसा मुण्डा क्रांतिकारी अवार्ड से नवाजे गये कांकेर। भारतीय संविधान दिवस के 75वें वर्षगाठ के अवसर पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी छ.ग. राज्य के द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य औद्योगिक न्यायालय के रिटार्यड न्यायधीश एम.एल. मात्रे ने राज्य अजजा आयोग के पूर्व सदस्य एवं जिला वनोपज सहकारी संघ कांकेर के अध्यक्ष नितिन पोटाई को वर्ष 2024 के लिए शहीद बिरसा मुण्डा क्रांतिकारी अवार्ड से विभूषित करते हुए शॉल स्मृति चिन्ह और प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया । यह अवार्ड उन्हें पिछले 25 वर्षाें निरंतर शैक्षणिक साहित्यक , सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।   नितिन पोटाई पिछले 25 […]

उपसचिव मंगला श्रीवास्तव को सेवानिवृत्ति पर विधान सभा सचिवालय ने भावभीनी बिदाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय में सेवारत उप सचिव मंगला श्रीवास्तव लगभग 41 वर्षो की शासकीय सेवा के पश्चात् सेवानिवृत्त हुईं। उन्हांने वर्ष 1983 में अपनी शासकीय सेवा अविभाजित मध्य-प्रदेश विधान सभा सचिवालय से आरंभ की तथा छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय में वर्ष 2000 से विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया । उप सचिव मंगला श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके सम्मान में सचिवालय परिवार द्वारा बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा सहित विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे । विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा ने बिदाई के अवसर पर सेवानिवृत्त, उप सचिव, श्रीमती […]

कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता, कहा-सरकार धान नहीं खरीदने का षड्यंत्र कर रही है

० विष्णुदेव साय सरकार की नई नीति से स्पष्ट है सरकार किसानों से धान खरीदी कम करना चाहती है रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार धान नहीं खरीदने का षड्यंत्र कर रही है। विष्णु देव साय सरकार की नई नीति से स्पष्ट है कि वह किसानों से धान खरीदी कम करना चाहती है। इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है. इसके लिए 14 नवंबर से 31 जनवरी तक का समय निर्धारित है. शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को घटाकर कुल 47 दिन मिल रहे हैं। इसका मतलब यह है कि प्रति दिन सरकार को लगभग साढ़े तीन […]

PM Modi की पत्नी जशोदाबेन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन,भोग आरती में हुई शामिल

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन इन दिनों धार्मिक यात्रा पर उज्जैन में हैं। आज उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए और भोग आरती में शामिल हुईं। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि जशोदाबेन ने पहले बाबा महाकाल के चांदी द्वार पर माथा टेका और पूजन-अर्चन के बाद जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में जाकर नंदीजी के कान में अपनी मनोकामनाएं कही और ॐ नमः शिवाय का जाप करते हुए ध्यान लगाया।   जशोदाबेन बाबा महाकाल की अनन्य भक्त मानी जाती हैं और समय-समय पर उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन करती रहती हैं। यह उनकी इस मंदिर में […]

Bangladesh: इस्कॉन से जुड़े लोगों पर बांग्लादेश के वित्तीय अधिकारियों की कार्रवाई, 17 बैंक खातों पर लगाई रोक

  ढाका। बांग्लादेश के वित्तीय अधिकारियों ने इस्कॉन से जुड़े 17 लोगों के बैंक खातों पर एक महीने के लिए रोक लगा दी है। इसमें हिंदु समुदाय के प्रमुख चेहरे चिन्मय कृष्ण दास का खाता भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश की वित्तीय खुफिया इकाई (बीएफआईयू) ने गुरुवार को विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थाओं को यह आदेश जारी किया था कि वे अगले 30 दिनों तक इन खातों से लेन-देन को रोक दें।   तीन दिनों के भीतर देना होगा व्यावसायिक खातों का विवरण इसके अलावा, बीएफआईयू ने इन सत्रह व्यक्तियों से कहा है कि वे अपने सभी व्यवसायों के बैंक खातों का ताजा और अपडेटेड विवरण तीन […]