छत्‍तीसगढ़ में भी दिखेगा चक्रवात का असर: करवट लेगा मौसम, ठंड के बीच इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का लेटेस्‍ट अपडेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने पूरी तरह से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. कई जिले शीतलहर की चपेट में है। इसके बीच मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अवदाब की स्थिति बनने से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि इसका असर अधिकतम तापमान पर नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। इसी बीच […]

Prayagraj News: महाकुंभ में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, श्रद्धालुओं के इलाज के लिए एम्स और सेना के डॉक्टर होंगे तैनात

प्रयागराज। महाकुंभ में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए यहां परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल तैयार किया जा रहा, जहां एम्स रायबरेली और सेना के अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जा रहे हैं। इस अस्पताल का दायित्व संभाल रहे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो, इसके लिए पुख्ता तैयारी है। महाकुंभ में बन रहा 100 बेड का अस्पताल मिली जानकारी के मुताबिक, परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल लगभग 70 फीसदी बन गया है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यहां 24 घंटे […]

नारी तू नारायणी…पहली बार PM मोदी की सुरक्षा में तैनात हुई महिला कमांडो

  दिल्ली। सोशल मीडिया पर संसद की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे एक महिला कमांडो खड़ी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को कई लोगों ने शेयर किया है, जिनमें कंगना रनौत भी शामिल हैं। क्या यह महिला एसपीजी कमांडो हैं? तस्वीर को लेकर यह चर्चा हो रही है कि यह महिला स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) का हिस्सा हैं। हालांकि, अभी उनकी पहचान और सेवा से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। महिला कमांडो और एसपीजी की भूमिका – महिला कमांडो एसपीजी की टीम में लंबे समय से काम कर रही हैं। – वे संसद के गेट पर तलाशी और निगरानी […]

Cyclone Fengal:चक्रवात फेंगल का कहर, अगले 24 घंटे में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट, बाढ़ के हालात

दिल्ली । तमिलनाडु के तटीय इलाकों में चक्रवात फेंगल के चलते मौसम बिगड़ता जा रहा है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है। समुद्र में लहरें 10 फीट से अधिक ऊंची उठ रही हैं, जिससे तटीय जिलों में खतरा बढ़ गया है। तमिलनाडु के डेल्टा क्षेत्रों में गुरुवार को मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे मायलाडुतुरै, तंजावुर, तिरुवारुर और नागपट्टिनम जिलों में हालात गंभीर हो गए हैं। प्रशासन ने 150 से अधिक अस्थायी राहत शिविर स्थापित किए हैं और लोगों को जल स्रोतों के पास जाने से सख्ती से मना किया गया है। नागपट्टिनम में बाढ़ के हालात नागपट्टिनम जिले में […]

पुलिस की चेकिंग में कई फंसे, एसएसपी रायपुर संतोष सिंह द्वारा किया गया अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण

० थाना ख़मतराई, उरला व नाईट चेकिंग पॉइंटो का किया गया निरीक्षण रायपुर। एसएसपी संतोष सिंह रात में निकल औचक थाना ख़मतराई, उरला पहुंचे और थाना का निरीक्षण किया l उन्होंने नाइट पैट्रोलिंग को चेक करने के साथ ही थाने के लॉकअप का अवलोकन किया और थाने के नाईट ऑफिसर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l इसके साथ ही मरीन ड्राइव, जय स्तम्भ चौक, एनआईटी के सामने और अन्य चेक पॉइंट का जायजा लिया। चेकिंग के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग पर गाड़ियों की जप्ती और दर्जनों संदिग्ध लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। कुछ के साथ चाकू पकड़ा गया जिन पर आर्म्स एक्ट किया जा रहा है। देर रात तक […]

सीजीपीएससी 2023 के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री ने चयनित युवाओं को दी बधाई और शुभकामनाएं

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 में हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस: मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी भाषा के 6 वरिष्ठ साहित्यकारों को किया सम्मानित

० छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित 12 पुस्तकों का किया विमोचन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा को समृद्ध करने वाले छह साहित्यकारों को शॉल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखित 12 पुस्तकों का विमोचन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की। पद्श्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे और डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा को समृद्ध करने में योगदान देने वाले 6 वरिष्ठ साहित्यकारों धमतरी के सुरजीत नवदीप, रायपुर के डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र, […]

December Festival List 2024: दिसंबर में आ रहे खास व्रत-त्योहार, पूजा करने से दूर होंगे क्लैश

  December Vrat & Tyohar List 2024: सनातन धर्म में साल के 12 महीने विशेष और खास मंदिर आते हैं. प्रत्येक महीने, व्रत और त्योहार को मनाया जाता है. जो अपने आप में महत्वपूर्ण होते हैं. नवंबर का माह समाप्त होने वाला है और साल 2024 का लास्ट यानी कि दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है. धर्म ग्रंथो के मुताबिक दिसंबर के महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिसमें विवाह पंचमी से लेकर मंगल पूजा सफलता एकादशी के साथ विनायक चतुर्थी जैसे मौके शामिल हैं. तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि दिसंबर के माह में कौन से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे . […]

आज का राशिफल 29 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

​मेष राशि वालो को सरकारी क्षेत्र में सफलता मेष राशि के लोगों को आज चंद्रमा तुला राशि से जाते हुए लाभ और सुख प्रदान करेंगे। लेकिन आपको आज सितारे सलाह दे रहे हैं कि, अगर आप उधार या कर्ज लेन देन करना चाह रहे हैं तो आज इससे बचकर रहें। गृहस्थ जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रात का समय आपका आज मौज मस्ती में बीतेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। दोस्तों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह शाम श्रीसूक्त का पाठ करें। ​वृषभ राशि वालों पर काम का दबाव रहेगा वृषभ राशि के लोगों के […]

आज का पंचांग 29 नवंबर : आज मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 08, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, कृष्ण, त्रयोदशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 14, जमादि उल्लावल-26, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 नवम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। त्रयोदशी तिथि प्रातः 08 बजकर 40 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 18 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग सायं 04 बजकर 33 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 08 बजकर 40 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक तुला […]