प्रदीप उपाध्याय सुसाइड केस :पुलिस ने मोबाइल चैट के जरिये किया बड़ा खुलासा,बताया – प्रेम प्रसंग के चलते क्लर्क ने किया था सुसाइड, कमिश्नर कावरे को सौंपी जांच रिपोर्ट
रायपुर। रायपुर कलेक्टर कार्यालय के राजस्व विभाग में पदस्थ क्लर्क प्रदीप उपाध्याय की आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।रायपुर पुलिस की जांच के अनुसार प्रदीप ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की थी. पुलिस ने इस संबंध में जांच प्रतिवेदन कमिश्नर महादेव कावरे को सौंप दिया है. रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने प्रदीप उपाध्याय सुसाइड मामले में बताया कि प्रेम प्रसंग चलते क्लर्क ने आत्महत्या की थी. पुलिस को जांच में अन्य लोगों के मोबाइल चैट से यह जानकारी मिली है कि प्रदीप उपाध्याय मानसिक तनाव में थे. हालांकि, मृतक के परिजनों ने जांच में पुलिस का सहयोग नहीं किया. पुलिस ने जांच प्रतिवेदन […]



