BPSC प्रदर्शन खत्म : प्रशांत किशोर को थप्पड़ मार पुलिस ने अनशन से उठाया, गिरफ्तार; हंगामे की आशंका
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर अब राज्य सरकार के लिए और बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं। गांधी मैदान में आमरण अनशन पर से उठाने के दौरान अड़ने पर एक पुलिसकर्मी ने उनपर थप्पड़ चला दिया। इसके बाद प्रशांत किशोर के समर्थकों ने साफ शब्दों में पुलिस को वहीं धमकी दी कि हाथ मत चलाइए, बड़ा बवाल हो जाएगा। गिरफ्तारी के दौरान प्रशांत किशोर पर हाथ चलाने वाला यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। इससे तनाव बढ़ने की आशंका है। उन्हें एम्स ले जाने की बात थी, लेकिन कहां ले जाया गया है- इसकी जानकारी किसी के पास […]



