संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर तनाव, पथराव के बाद लाठीचार्ज… अफसरों की गाड़ियां फूंकी

संभल। संभल की जामा मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार को बड़ा रूप ले लिया। मस्जिद पर हरिहर मंदिर होने का दावा किए जाने के बाद यहां दोबारा सर्वेक्षण के दौरान हंगामा और जमकर पथराव किया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। सुबह होते ही भड़की भीड़ रविवार सुबह करीब छह बजे संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ एक सर्वे टीम जामा मस्जिद पहुंची। इस दौरान कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में मस्जिद का सर्वे शुरू हुआ। जैसे ही मस्जिद पर सर्वे की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली, मुस्लिम […]

IPL 2025 Auction: युजवेंद्र चहल ने ऑक्शन में मचाया गदर, IPL इतिहास के सबसे महंगे भारतीय स्पिनर बने

स्पोर्ट्स न्यूज़। आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया, जिससे वह नीलामी में शामिल हो गए। चहल ने 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में एंट्री की। कई टीमों के बीच उनके लिए जबरदस्त मुकाबला हुआ और अंततः पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में खरीदा, जो उनके बेस प्राइस का 9 गुना है। इसके साथ ही चहल आईपीएल के सबसे महंगे स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। चहल का आईपीएल सफर और शानदार रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी। इसके बाद, 2014 […]

अनुसूचित जनजाति समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का संवाहक -मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा छत्तीसगढ़ का अनुसूचित जनजाति समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और मूल्यों का संवाहक है। मुख्यमंत्री ने लोकसंस्कृति पर केंद्रित डुमन लाल ध्रुव की किताब ‘‘लोक जीवन के बदलते संदर्भ‘‘ और छत्तीसगढ़ी कहानियों के संग्रह ‘‘मन के पाखी‘‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा […]

बाल – बाल बची महिला बाल विकास मंत्री, कुसमी जा रही लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर

बलरामपुर।छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं. कुसमी जा रही मंत्री की गाड़ी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. मंत्री के सुरक्षित होने पर उनके साथ चल रहे लोगों ने राहत की सांस ली. जानकारी के अनुसार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने काफिले के साथ कुसमी जा रही थीं. इस दौरान राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चारगढ़ के पास क्लिंकल लोड ट्रक ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी. इसके साथ एक के बाद एक काफिले की गाड़ियां टकराती गईं. दुर्घटना होते ही अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. बता दें कि इसके पहले शुक्रवार को कृषि मंत्री […]

Jhansi fire

Jhansi Fire: झांसी अग्निकांड :इलाज के दौरान और दो बच्चों की मौत, मृत नवजातों की संख्या बढ़कर हुई 17

  झांसी। (Jhansi Fire) उत्तर प्रदेश झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज (laxmibai medical college) के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में 15 नवंबर को आग लगने से हुए हादसे में दो और नवजात बच्चों की मौत हो गई है। अब मरने वाले बच्चों की संख्या 17 हो गई है। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, कई बच्चों को इलाज चल रहा था और स्वस्थ होने पर छुट्टी कर दी गई। बता दें कि एनआईसीयू वार्ड में आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई और वहां मौजूद स्टाफ तथा लोग जिन भी बच्चों को लेकर निकल सके उन्हें लेकर निकले। दुर्घटना की जानकारी […]

IPL 2025 Auction: मेगा नीलामी आज से, 204 खाली स्लॉट के लिए 577 खिलाड़ियों पर 641.50 करोड़ रुपये की लगेगी बोली

स्पोर्ट्स न्यूज़। आईपीएल की दो दिवसीय मेगा बोली के लिए मंच तैयार है, जिसमें 577 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है।विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। आईपीएल की दस टीमों के पास 641.5 करोड़ रुपये का पर्स है और 204 संभावित चयन होने बाकी है। ऐसे में सभी की नजरें पंत के नाम पर लगी होंगी। नीलामी के लिए 81 खिलाड़ियों का बेसप्राइज दो करोड़ रुपये है। मौजूदा भारतीय क्रिकेटर एक मिलियन डॉलर (8.5 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर सकते हैं। पिछले तीन सत्र में 96 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके अर्शदीप सिंह पर भी बड़ी बोली लग सकती है। केएल राहुल और […]

Maharashtra Election : महाराष्ट्र विधानसभा में पहली बार नहीं होगा कोई नेता विपक्ष ,महायुति ने जीते 80% सीटें,रचा इतिहास

  मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने 80 फीसदी सीटें जीतकर इतिहास रच दिया, तो भाजपा ने 132 सीटें जीतकर अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी अपने दम पर बहुमत से सिर्फ 13 सीटें कम है। सहयोगी शिवसेना की 57, एनसीपी (अजीत) की 41 व तीन छोटे सहयोगियों की चार सीटाें के साथ महायुति ने 288 में से 234 सीटों पर बंपर जीत हासिल की है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी (एमवीए) को झटका लगा, वह सिर्फ 50 सीटों पर सिमट गया।   महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के सात महीने में ही खेला हो गया शरद पवार, उद्धव ठाकरे जैसे दिग्गजों को […]

CG Weather : छत्‍तीसगढ़ में नवंबर में ही पकड़ ली रफ़्तार, तोड़े रिकॉर्ड, राजधानी समेत कई शहरों में लुढ़का तापमान

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में शनिवार को सभी संभाग में पारा बीते साल का रिकार्ड तोड़कर नीचे गिर गया है। जगदलपुर में शनिवार को सबसे कम पारा 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। बीते साल नवंबर में 15 डिग्री से पारा नीचे नहीं गिरा था। रायपुर में इस सीजन का सबसे कम पारा 14.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जो बीते साल 17.5 तक ही कम हुआ था। बिलासपुर में अब तक 13.2 डिग्री तक गिरा है, जबकि बीते साल का पारा 15.6 डिग्री तक ही कमी आई थी। पेण्ड्रारोड में शनिवार को अब तक 09.4 डिग्री पर पारा रहा। जो बीते साल में 12.4 डिग्री तक गिरा था। अंबिकापुर में पारा शनिवार […]

चलती ट्रेन में देवदूत बना टीटीई : यात्री को आया हार्ट अटैक, TTE ने दी CPR देकर बचाई जान

  अमृतसर। पूर्वोत्तर रेलवे के दो टीटीई ने चलती ट्रेन में एक यात्री की कुछ ऐसी मदद की जिससे अब पूरे देश में उनकी खूब चर्चा हो रही है। अमृतसर से कटिहार जाने वाली ट्रेन में एक यात्री को हार्ट अटैक आ गया था। इस दौरान देवदूत बनकर टीटीई ने सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई और उसके एक नया जीवनदान दिया। सीपीआर देकर जान बचाने के बाद ट्रेन में यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों ने रेलवे कर्मचारियों का धन्यवाद किया। ये वीडियो North Eastern Railway ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है। हार्ट अटैक आने के बाद बचाई जान नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने अपने एक्स सोशल […]

मुख्यमंत्री ने थामा बल्ला, लगाए शॉट्स, बिलियर्ड्स स्नूकर में हाथ आजमाए, जिम में कसरत कर फिट रहने का संदेश दिया संदेश

० बिलासपुर में खेल और खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान ० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मिनी स्टेडियम का लोकार्पण ० 21 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से बना है मिनी स्टेडियम क्रिकेट सहित इनडोर गेम्स स्नूकर, बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस, स्क्वैश खेल सकेंगे खिलाड़ी रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संस्कारधानी बिलासपुर में आज शहर के पुराने और प्रतिष्ठित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला “मल्टीपरपज़ स्कूल“ के मैदान को संवार कर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 21 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से तैयार किए गए मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में उतर कर बल्ला थामा और शॉट्स लगाए। इनडोर स्टेडियम में अवलोकन के दौरान उन्होंने […]