पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर गरियाबंद में आक्रोश , हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग
गरियाबंद। बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के बाद गरियाबंद के पत्रकारों में शोक और आक्रोश का माहौल है। जिले के पत्रकारों ने शनिवार को तिरंगा चौक में एकत्र होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री से हत्यारों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। पत्रकारों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की अपील की। पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की रात से लापता थे। उनकी अचानक हुई गुमशुदगी के बाद परिजनों और पत्रकारों में चिंता थी। 3 जनवरी को उनका शव बीजापुर जिले में एक ठेकेदार के कैंपस स्थित सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ। यह खबर सामने […]



