मंत्री रामविचार नेताम हुए सड़क हादसे का शिकार, हाथ-पैरों में आई चोटें, सीएम साय ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
रायपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम (Ramvichar Netam) एक सड़क हादसे में घायल हो गए। यह हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ, जब उनकी गाड़ी एक पिकअप वाहन से टकरा गई। सड़क दुर्घटना में मंत्री नेताम की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद मंत्री नेताम के साथ उनके सहयोगी धीरज को भी गंभीर चोटें आईं, और अन्य लोग भी घायल हुए हैं। एंबुलेंस सेवा और प्रशासन के सक्रिय प्रयासों से सभी घायलों को ग्रीन कारिडोर बनाकर तत्काल रायपुर लाया गया। मंत्री सहित अन्य घायलों का इलाज रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में किया जा रहा है। मंत्री नेताम के हाथ और पैरों में चोटें […]



