CG Politics: भूपेश बघेल के प्रभार बदलने पर CM साय का तंज, बोले- पंजाब में लगे थे ‘गो बैक’ के पोस्टर, अब असम जाना पड़ा
रायपुर। कांग्रेस महासचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब की जगह असम का प्रभारी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखा राजनीतिक पलटवार किया है। सीएम साय ने कहा कि भूपेश बघेल जब पंजाब के प्रभारी थे, तब वहां उनके विरोध में ‘गो बैक’ के पोस्टर लगाए गए थे। अब उन्हें पंजाब से हटाकर असम की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे वे अच्छी तरह समझ सकते हैं। ‘वहां विरोध झेलना पड़ा, अब असम जाना पड़ा’ मीडिया के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा, “भूपेश बघेल पहले पंजाब के प्रभारी थे, तो वहां ‘गो बैक’ के पोस्टर चिपकाए गए और उन्हें विरोध झेलना पड़ा। आज पंजाब […]



