CG Politics: ‘ज्ञानू और जानू की बारात’ निकाल JCCJ का अनोखा प्रदर्शन, अमित जोगी ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष स्टेडियम से शास्त्री चौक स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय तक विरोध रैली निकाली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुखौटे पहनकर कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानू और जानू की बारात’ निकाली और बैंड-बाजे के साथ निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। ‘ज्ञानू और जानू की बारात’ से राजनीतिक तंज प्रदर्शन को व्यंग्यात्मक रूप देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने विवाह की प्रतीकात्मक रस्मों के जरिए केंद्र […]



