IITF 2026: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प की धूम, CM विष्णुदेव साय ने ‘कोशल फैब’ कैटलॉग का किया विमोचन

रायपुर/नई दिल्ली। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF-2026) में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और आधुनिक हैंडलूम उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। मेले में छत्तीसगढ़ के स्वदेशी उत्पादों और बुनकरों की कलाकृतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ (Koshal Fab) के आधिकारिक कैटलॉग का विमोचन किया। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बुनकरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘कोशल फैब’ […]