ISRO EOS-05 Mission: अंतरिक्ष में भारत की बड़ी छलांग, GSLV-F17 ने रचा इतिहास; पहली बार जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में पहुंचा अत्याधुनिक इमेजिंग सैटेलाइट
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F17 रॉकेट के जरिए EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया गया। मिशन के करीब 22 मिनट बाद उपग्रह को निर्धारित सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। इस मिशन को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि EOS-05 भारत का पहला समर्पित पृथ्वी अवलोकन इमेजिंग उपग्रह है, जिसे जियोसिंक्रोनस कक्षा से पृथ्वी की निगरानी के लिए तैयार किया गया है। 36 हजार किमी के प्लेटफॉर्म से होगी पृथ्वी की निगरानी ISRO प्रमुख वी. नारायणन के मुताबिक EOS-05 को करीब […]



