CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, अगले 4-5 दिन मौसम रहेगा शुष्क; रायपुर में 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। हालांकि, सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 29 सितंबर को रायपुर में आकाश आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आज बारिश का […]