अफगानिस्तान के स्कूल के पास भीषण विस्फोट, 7 की मौत और 97 घायल; इलाके में मचा हड़कंप
काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में शनिवार को एक भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 97 लोग घायल हो गए। घटना प्रांतीय राजधानी असदाबाद स्थित शागी मिडिल स्कूल के पास हुई। विस्फोट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। स्कूल के पास एक घर में हुआ विस्फोट कुनार के सूचना एवं संस्कृति निदेशक समीउल हक हक बयान ने टोलोन्यूज को बताया कि कुनार प्रांतीय अस्पताल में सात लोगों के शव और 97 घायलों को लाया गया है। वहीं, प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता फरीद देहकान के मुताबिक, विस्फोट शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। […]



