रायपुर नवजात तस्करी मामला: दिवाकर अस्पताल का लाइसेंस होगा निरस्त! कलेक्टर ने जारी किया 30 दिन का नोटिस, अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने गोगांव स्थित दिवाकर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को 30 दिन का नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। आरोप है कि नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए अस्पताल के लेटरहेड, सील और पंजीयन का दुरुपयोग कर फर्जी डिस्चार्ज टिकट और दस्तावेज तैयार किए गए। इस मामले में पुलिस अब तक एक डॉक्टर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, जांच में तस्करी का नेटवर्क आठ राज्यों तक […]