CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अब सुबह-रात में बढ़ेगी ठंडक; उमस से मिलेगी राहत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। मौसम विभाग (IMD) के आधिकारिक अपडेट के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से मानसून लौट चुका है। इसके साथ ही बारिश की गतिविधियां कम होने और मौसम के धीरे-धीरे शुष्क होने की संभावना है। मानसून की वापसी के बाद अब लोगों को उमस से राहत मिलने के साथ सुबह और रात के तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है। सामान्य समय के आसपास हुई मानसून की विदाई छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई आमतौर पर अक्टूबर के मध्य तक मानी जाती है। इस बार भी मानसून की वापसी लगभग इसी अवधि में हुई है। हवाओं के रुख में बदलाव […]



