CG Weather Today: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई करीब, अगले 48 घंटे में बदल सकता है मौसम का मिजाज

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का समय करीब आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं। बारिश का दौर थमने के बाद अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, जबकि रात के समय हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और किसी भी इलाके में उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम के बदलते मिजाज के बीच फिलहाल प्रदेश में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रातें होंगी ठंडी

रायपुर। सितंबर की विदाई के साथ ही छत्तीसगढ़ में मानसून अब वापसी की राह पर है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर धीरे-धीरे कमजोर होगा और मौसम शुष्क होने लगेगा। पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम? प्रदेश में बुधवार को मौसम मुख्यतः साफ रहा। राजनांदगांव 34 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान के आंकड़ों से साफ है कि अब प्रदेश में दिन गर्म और रातें अपेक्षाकृत […]