Mahanadi Water Dispute: महानदी पर समाधान का फॉर्मूला, अमित शाह की बैठक में साय-माझी ने रखा अपना पक्ष, संवाद से हल निकालने पर जोर

  नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को सुलझाने की दिशा में गुरुवार को अहम पहल हुई। नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की उच्चस्तरीय बैठक हुई। दोनों राज्यों ने अपने-अपने पक्ष और जल संबंधी जरूरतों को सामने रखा। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। साय बोले- ऐसा समाधान हो, जिसमें दोनों राज्यों के हित सुरक्षित रहें बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु […]