रिश्वत लेते पकड़े गए खनन अधिकारी के घर नोटों का खजाना, अलमारी-बैग से मिले 63 लाख कैश

  शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में विजिलेंस की कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी के सरकारी आवास से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने का मामला सामने आया है। 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए जिला खनन अधिकारी सुधाकर सिंह के घर की तलाशी में 63 लाख रुपये नकद मिलने की बात सामने आई है। वहीं, उनके कार्यालय की दराज से भी 8 लाख रुपये बरामद किए गए। अलमारी खोली तो नोटों की गड्डियां देखकर दंग रह गई टीम गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे विजिलेंस की दो टीमें जिला खनन अधिकारी सुधाकर सिंह को लेकर उनके सरकारी आवास पहुंचीं। तलाशी के दौरान घर में दो […]