असम में CRPF कैंप में फायरिंग, ASI ने दो जवानों की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी मारी गोली

नगांव। असम के नगांव जिले में स्थित सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन कैंप में मंगलवार सुबह गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। एक एएसआई ने कथित तौर पर अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी, एक जवान को गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कैंप के मुख्य द्वार पर हुई वारदात पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे कटिमारी स्थित सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन कैंप में हुई। मुख्य द्वार पर ड्यूटी के दौरान एएसआई/जीडी बलानी प्रेमबारम ने अचानक अपने साथियों पर फायरिंग शुरू कर दी। दो जवानों की मौके पर मौत फायरिंग में एचवी/जीडी विष्णु प्रसाद […]

CRPF के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, एक दिन पहले छुट्टी से लौटा था

बीजापुर। बीजापुर में सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना मिंगाचल कैंप की है.मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान का नाम पप्पू यादव है, जिसने तड़के करीब 5 बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जो उनके सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले थे और 1 दिन पहले ही वह छुट्टी से लौटे थे। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नैमेड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की […]