आज का राशिफल 10 मई : मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातक करियर और लक्ष्यों की ओर विशेष ध्यान देंगे, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि: सामाजिक सक्रियता बढ सकती है देखा जाए तो दिन की शुरुआत में चंद्रदेव मकर राशि में रहकर आपके दशम भाव (करियर और जिम्मेदारी का क्षेत्र) को सक्रिय करेंगे। सुबह के समय आप थोड़े गंभीर और काम के प्रति पूरी तरह समर्पित महसूस कर सकते हैं। हालांकि, दोपहर के बाद जैसे ही चंद्रदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, आपका ध्यान कर्तव्यों से हटकर इच्छाओं की पूर्ति पर जाने लगेगा। सूर्यदेव और अस्त बुध आपकी ही राशि यानी लग्न में विराजमान हैं, जो आपको फोकस्ड तो रखेंगे लेकिन स्वभाव में थोड़ी बेचैनी भी दे सकते हैं। मंगलदेव और शनिदेव की युति मीन राशि में रहकर आपके बारहवें भाव को प्रभावित […]