आज का राशिफल 20 अप्रैल : मेष, कर्क और धनु राशि वालों पर किस्मत पूरी तरह मेहरबान रहेगी, जानें अपना आज का भविष्यफल
मेष राशि: प्रगति के साथ भावनात्मक स्थिरता का मेल रहेगा देखा जाए तो आपके राशि स्वामी मंगलदेव अभी मीन राशि की आध्यात्मिक ऊर्जा में गोचर कर रहे हैं। उनके साथ वहां नीच के बुधदेव और अनुशासन प्रिय शनिदेव भी विराजमान हैं, जिससे आपके काम एक गहरी सहज प्रेरणा से पूरे होंगे। हालांकि सूर्यदेव आपकी ही राशि में रहकर आपके आत्मविश्वास को बढ़ा रहे हैं, लेकिन बारहवें भाव में ग्रहों का जमावड़ा थोड़ा सतर्क रहने को कह रहा है। आज की सफलता बाहरी मेहनत और अंदरूनी शांति के बीच बैलेंस बनाने से मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन काफी स्थिर है और आपको अचानक धन लाभ की अच्छी खबर मिल सकती […]



