आज का राशिफल 21 मई : चंद्रमा बनाएंगे आज गौरी योग, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक रचनात्मक क्षमता से सफलता पाएंगे

मेष राशि: आत्मविश्वास के दम पर आगे बढ़ेंगे तो फायदा होगा आज चंद्रदेव आपके चौथे भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा फोकस परिवार और घरेलू मामलों पर रहने वाला है। अपनी राशि में मंगलदेव के होने से आपको गजब का साहस और एनर्जी मिलेगी. लेकिन स्वभाव में बेचैनी या गुस्सा भी बढ़ सकता है, जिससे आपको बचने की जरूरत है। वृषभ राशि के बुधदेव आपकी सोच को प्रैक्टिकल बनाएंगे. वहीं मिथुन के गुरु-शुक्र बातचीत को सुखद रखेंगे। लव लाइफ में पार्टनर से अच्छा सपोर्ट मिलेगा, बस बहुत ज्यादा इमोशनल डिमांड करने से बचें। आर्थिक रूप से दिन स्थिर है; सूर्य-बुध की कृपा से लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल प्लानिंग बेहतर […]